भये प्रकट कृपाला दीनदयाला,कौशल्या हितकारी, रामलीला महोत्सव में श्रीराम जन्म और ताडका वध की लीला का हुआ मंचन,

महरौनी, ललितपुर –
श्री रामयश कीर्तन मंडली महरौनी के तत्वावधान में आयोजित 88 वें रामलीला महोत्सव अंतर्गत दूसरे दिन श्रीराम जन्म , मुनि आगमन और ताडका वध की लीला का मंचन हुआ, जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गये।
लीला मंचन से पूर्व प्रतिदिन के आरतीकर्ताओं के क्रम में थानाध्यक्ष बानपुर अरुण कुमार तिवारी और अक्ष त्रिपाठी पंडा ने भगवान की प्रारंभिक क्रम की आरती उतारी, तो वहीं मध्यक्रम की आरती राजशेखर पांडे ने की। थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने महोत्सव की सफलता हेतु शुभकामनाये ज्ञापित की और सभी कलाकारों की सराहना की।
लीला मंचन के प्रथम दृश्य में धरती की करुण पुकार सुनकर श्रीहरि विष्णु शीघ्र ही राजा दशरथ के पुत्र के रूप में नर अवतार लेने और धरती को पाप के बोझ से मुक्ति दिलाने का आश्वासन देते हैं। राजा दशरथ अपने चौथेपन में निसंतान होने की पीडा से ग्रसित होकर गुरू शरण में जाते हैं । गुरु द्वारा बताये गये मार्ग पर चलते हुये पुत्रेष्टि यज्ञ करते हैं, जिसके पुण्यफल से राजा दशरथ की तीनों रानियों से चार पुत्रों का जन्म हुआ।
नर अवतरण से पूर्व माता कौशल्या को श्री हरि अपने विराट चतुर्भुज रूप के दर्शन देते हैं। अवध में चार कुमारों के जन्मोत्सव पर खूब बधाई हुई। गुरु वशिष्ठ चारों कुमारों का नामकरण करते हैं। राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को पालने में झूलने के दृश्य मनमोहक रहे।
मंचन के अगले क्रम में राक्षसों से अपने यज्ञ की रक्षा के लिये मुनि विश्वामित्र सहायता मांगने के लिये राजा दशरथ के पास पहुंचते हैं। राम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाते हैं।
यज्ञ की रक्षा करते हुये राम और लक्ष्मण ने ताडका, मारीच , सुबाहू सहित अनेक राक्षसों का वध किया। श्रीराम के जयकारों के साथ दूसरे दिवस की लीला को विराम दिया गया।
लीला मंचन में प्रखर मिश्रा, आदर्श उदैनिया, हर्ष तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, ओमकार सिंह,भगवत भोंडेलै, देवांश तिवारी,रजनीश रिछारिया, विनोद कुशवाहा, बलराम राय,कृष्णकांत नायक,हरिहरमोहन तिवारी, अनुज भोंडेले, अनिल सिलौनिया,राजबहादुर खरे, अखिलेश सोनी,सतेन्द्र भर्ता,सूर्यकांत त्रिपाठी, कल्लू राजा, राज सेन, दिव्यांश खरे,रामेश्वर प्रजापति,अथर्व चतुर्वेदी आदि ने सराहनीय अभिनय किया।
महोत्सव को सफल बनाने में बाबूलाल नायक, रामेश्वर रिछारिया, श्याम स्वरुप पालीबाल, कृष्ण स्वरुप पटैरिया, आशाराम तिवारी, रामेश्वर रिछारिया, संजय पांडेय भारत, महेन्द्र सिंह राजावत, कुलदीप खरे, जानकी पेंटर, हृदयेश गोस्वामी, शैलेन्द्र नायक, अभय दुबे, राजू पेंटर, राजू सेन, अमित नायक, मनोज भोंडेले, दिनेश राय, विक्रम राय , जितेन्द्र पालीबाल, महिपाल सिंह, पवन तिवारी, शशिकांत तिवारी, मुकेश नायक , सोनू पाठक, नितिन शास्त्री, आनंद त्रिपाठी, सुरेश श्रीवास्तव,दीपक तिवारी, पीयूष शुक्ला आदि का सराहनीय सहयोग रहा ।
रामलीला महोत्सव में आज विशेष तैयारियों के साथ धनुष यज्ञ की लीला का मंचन होगा।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690