जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मपर्वमडावराललितपुर

पू. गणेश प्रसाद जी वर्णी, की 152 वीं जन्म जयंती पर भव्य कार्यक्रम वर्णी प्रभावना यात्रा 200 लोग शामिल, छात्रवृत्ति योजना प्रारंभ, इस वर्ष 50 बच्चों को देंगे छात्रवृत्ति

मड़ावरा/ पूज्य गणेश प्रसाद जी वर्णी की 152 वीं जन्म जयंती पर वर्णी प्रभावना यात्रा,श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र काकागंज से, श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र नैनागिर में सामुहिक आरती, विचार गोष्टी ,सम्मान समारोह के साथ समापन एवं जन्म स्थली हंसेरा से छात्रवृत्ति योजना का प्रारंभ किया गया वर्णी विकास सभा सागर के तत्वावधान गुरुकुल एवं पाठशालाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं छात्रवृत्ति योजना से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के सहयोग के लिए प्रारंभ में की गई। वर्णी प्रभावना यात्रा का प्रारंभ जैन अतिशय क्षेत्र काकागंज सागर में सामूहिक दर्शन से यात्रा प्रारंभ हुई।जिसमें पिडरउवा,मदनपुर, वर्णी जन्मभूमि हंसेरा, वर्णी नगर मड़ावरा, गिरारगिरी,जसोंडा, शाहगढ, बक्सवाहा, नैनागिर जी में सामूहिक आरती विचार गोष्टी,सम्मान के साथ समापन,वापसी सागर, यात्रा के दौरान वर्णी जी की 152 वीं जन्म जयंती वर्णी जन्मभूमि हंसेरा में वर्णी जी की आरती पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंगलाचरण विद्यालय की बच्चियों द्वारा किया गया। वर्णी विद्यालय मड़ावरा के छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। वक्ताओं ने वर्णी जी के व्यक्तित्व पर अपने विचार रखें। ग्राम के बच्चों को स्कूली सामग्री एवं छाता वितरण, मिष्ठान वितरण किया गया। ऑनलाइन प्राप्त आवेदन में 50 छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश शास्त्री ने किया। मडावरा समाज के द्वारा मदनपुर में स्वाल्पाहार एवं मड़ावरा में यात्रा का स्वागत किया गया। प्रभावना यात्रा श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी, श्री दिगंबर जैन क्षेत्र जासोडा जी, आचार्य विभव सागर की जन्मस्थली किशनपुरा, आचार्य सुनील सागर जी महाराज के परम शिष्य सुश्रुत सागर जी,श्रुतेश सागर जी महाराज के दर्शन बक्सवाहा जिला छतरपुर में किये। मुनि श्री ने वर्णी जी और वर्णी संस्थान की स्थापना के विषय में अनेक संस्मरण सुनाए एवं वर्णी संस्थान द्वारा किए गए कार्यों के विषय में भी बात कही।वर्णी विकास सभा द्वारा पाठशाला के शिक्षिकाओं को छाता एवं विद्यार्थियों के लिए स्कूल सामग्री वितरित की गई। समाज द्वारा भोजन, सम्मान के लिए वर्णी विकास सभा ने समाज का आभार व्यक्त किया।बक्सवाहा से श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र नैनागिर जी यहां पर सभी ने सामूहिक आरती की नैनागिर के पदाधिकारी द्वारा यात्रा का स्वागत,सम्मान यात्रा का समापन किया। वापसी सागर।

मुख्य संयोजक चंद्रेश शास्त्री भोपाल द्वारा छात्रवृत्ति योजना के लिए महत्वपूर्ण सहयोग दिया। महामंत्री कैलाश जैन के प्रयास से,प्रभावना यात्रा सहयोगी संतोष जैन पटना परिवार द्वारा वाहन व्यवस्था की गई। पं जीवंधर जी शास्त्री जबलपुर के प्रयास से स्कूल सामग्री एवं छाता व्यवस्था की गई।एवं यात्रा का संयोजन मनीष विद्यार्थी, राजकुमार जैन कर्द ने किया। प्रभावना यात्रा में 120 भाई बहन एवं वर्णी विद्यालय छात्र-छात्रायें शामिल हुऐ। अरविंद जैन,कडोरी लाल जैन के संयोजन में वण्डा में वर्णी जयंती का भव्य कार्यक्रम एवं वण्डा से जन्मभूमि हंसेरा कार्यक्रम में धर्म प्रेमी जन शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.हरिशचंद जैन, राजकुमार शास्त्री सागर, पं राकेश जैन, अरविंद जैन, पं. देवेंद्र शास्त्री, डीके सराफ, डॉ. अभिनंदन जैन, विनोद जैन सोंरई, अरविन्द जैन सौरई आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button