*अखंड ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न*।

ललितपुर : आज श्री तुवन सरकार प्रांगण में 14 सितंबर 2025 को अखंड ब्राह्मण महासभा की एक दिवसीय मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद सभी विप्र बंधुओं ने तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया बैठक की अध्यक्षता पंडित सुनील पुरोहित मण्डल प्रभारी झांसी के द्वारा की गई जिसमें ब्राह्मण समाज को एक परिवार की तरह रहने पर जोर दिया गया
बैठक में संगठन प्रमुख पंडित श्री मंजुल पुरोहित की सहमति से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। पंडित श्री सुरेंद्र तिवारी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्री सौरभ कौशिक को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पंडित श्री हरेंद्र रिछारिया ,रोहित रिछारिया ,एवं महेश नगायच को मीडिया प्रभारी बनाया गया। महिला संगठन से श्री मती रितु शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
महरोनी ब्लॉक के लिए पंडित श्री राजीव शुक्ला को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। तालबेहट से संजू पटेरिया को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है साथ ही समस्त ब्लॉक समिति का भी गठन किया गया। जिला कमेटी ने जिलाध्यक्ष का सम्मान भी किया।मंडल प्रभारी श्री पंडित सुनील पुरोहित ने कहा कि ये नियुक्तियां ललितपुर जिले में अखंड ब्राह्मण महासभा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करेंगी। युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा और उत्थान को गति देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला, नगर और ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690