*निरंकारी मिशन का ‘वननेस वन’- हरियाली संग सेवा समर्पण की सौम्य अभिव्यक्ति* *संत निरंकारी शाखा मण्डल ललितपुर द्वारा सुरई घाट में किया गया वृक्षारोपण*

ललितपुर।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना के पांचवें चरण का आयोजन देशभर के 600 से अधिक स्थलों पर पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इसी क्रम में संत निरंकारी शाखा मण्डल ललितपुर द्वारा सुरई घाट में वृक्षारोपण किया गया। संयोजक बीरेंद्र कुमार जी ने बताया कि सुरई घाट में आम, आवंला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए हैं। उन्होंने खा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज संपूर्ण जगत को स्वस्थ्य एवं संवृद्धि हेतु विश्व की समस्त शाखाओं में आज के दिन बृहद वृक्षारोपण किया जाता है। इस अवसर पर सेवा दल संचालक दौरान गुलाबचंद्र झा, सेवा दल शिक्षक मनीष कुमार, दीपक जी, महेश जी, मंगल जी, बलराम जी, नीलेश जी, राजेंद्र जी आदि महात्मा उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया सहायक मानसिंह ने दी।
संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा जी ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि ‘वननेस वन’ अभियान केवल हरियाली फैलाने की पहल नहीं है, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव, मानवीय उत्तरदायित्व और सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करने का एक समर्पित प्रयास है।
वर्ष 2021 में आरंभ हुआ यह अभियान अब ऐसे हरे-भरे वृक्षों में परिणत हो चुका है, जो लघु वनों का स्वरूप ले चुके हैं। इन वनों में प्रवासी पक्षियों की वापसी और जैव विविधता का पुनरुत्थान यह प्रमाणित करता है कि यह प्रयास केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि प्रकृति के पुनर्जीवन का माध्यम भी बन चुका है।
‘वननेस वन’ परियोजना केवल वृक्षारोपण नहीं, यह प्रकृति, सेवा और सह-अस्तित्व का एक जीवंत आंदोलन है। यह अभियान भविष्य की पीढ़ियों को हरीतिमा से समृद्ध वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रोपे गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का यह संकल्प उन्हें घने, स्वावलंबी वनों में परिवर्तित करने की दिशा में एक ठोस कदम है जिससे आने वाली पीढ़ियाँ भी इस सजीव विरासत से लाभान्वित हों सकेंगी।
सतगुरु की छाया में ‘वननेस वन’ का यह अभियान सेवा, समर्पण और प्रकृति प्रेम की वह साधना है, जो पर्यावरण संरक्षण को एक आध्यात्मिक अनुभव में परिवर्तित कर देती है। निःसंदेह यह अभियान एक स्पष्ट संदेश देता है कि वृक्ष लगाना केवल एक कार्य नहीं अपितु एक संस्कार है। सेवा करना केवल कर्तव्य नहीं, एक साधना है जिसे निरंकारी मिशन बखूबी निभा रहा है।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690