उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमडावराललितपुरशिक्षण संस्थान

मड़ावरा में उ.प्र.प्रा.शि. संघ ब्लॉक इकाई मड़ावरा का हुआ पुनर्गठन

ललितपुर।
जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र मड़ावरा में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कार्यकारिणी की अनुशंसा पर ब्लॉक कार्यकारिणी मड़ावरा का गठन किया गया। बैठक में विशिष्ट अतिथि ब्लॉक बार संघ अध्यक्ष ब्रजेश चौरसिया रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री परशुराम निरंजन ने की।

बैठक में सर्वसहमति से राजीव गुप्ता, मंत्री राजेश निरंजन, कोषाध्यक्ष टीकाराम अहिरवार ने कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील निरंजन धवा, उपाध्यक्ष भरत लाल चौरसिया, रविन्द्र सिंह निरंजन, राजेश नामदेव, संतोष कुशवाहा, अनुपम गुप्ता, संगठन मंत्री जयप्रकाश, उमाशंकर नामदेव, रीतेश जैन, रचना नामदेव, प्रचार मंत्री पद पर शैलेन्द्र प्रजापति, अमित निरंजन, राकेश शर्मा, मुन्ना लाल कुशवाहा, अनामिका जैन मीडिया प्रभारी अनुज दीक्षित, अंतिम जैन को मनोनीत किया।

इस दौरान जिला संगठन मंत्री ने कहा कि सभी साथी संगठन के प्रति समर्पित रहें। क्योंकि एकता में ही शक्ति है। तभी संगठन भी आपकी समस्या को उठा पाएगा।
ब्लॉक अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि शिक्षक की हर एक समस्या पूरे संगठन की होगी। किसी भी हाल में शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही मिठाई खिलाकर उन्हें शुभाकामनाएं प्रेषित की गईं।

खबर का बॉक्स

सुखपाल सिंह बने संघर्ष समिति के अध्यक्ष
ललितपुर।
बैठक में इसके अलावा संघर्ष समिति का भी पुनर्गठन किया गया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष राजीव गुप्ता व मंत्री राजेश निरंजन द्वारा सर्वसहमति से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक मड़ावरा की संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से शिक्षक सुखलाल सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक मंत्री कपिल पाल, अमित साहू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में मौजूद सभी साथियों और संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमालायें पहनाकर सुभकामने दीं। साथ आज अनेकों शिक्षक साथियों ने सदस्यता भी ग्रहण की जिसका सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।

बैठक में शिक्षिका नैना जैन, आरती गुप्ता, शिक्षक राकेश शर्मा, संदीप श्रीमंत, जयप्रकाश, दीपक कुशवाहा, कमलेश कुमार, ज्योतिरादित्य पटेल, सुरेंद्र सिंह रखवारा, मोहर सिंह, अनिल धोरिसागर, धर्मेंद्र चौरसिया, विजय सिंह, राजेश कुमार पटेल, रामकिशोर, अभिनय कुमार पटेल, संजय कुमार गौतम, सकूर खान, ब्रजेन्द्र पटेल, कमलेश विश्वकर्मा, मोहित पटेल, सुशील पटेल, मुन्नालाल, सुरेंद्र प्रताप, सतेंद्र सोनी, अतुल पटेल, अमर सिंह, राहुल लखेरे, अमर सिंह, रामजी, सर्वेश सिंह, संदीप यादव, मो. सलाम खान, संजय वर्मा, भजन लाल आदि उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button