उत्तर प्रदेशजयंतीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरसमाजवादी पार्टी

जन्म जयंती पर याद किए गए छोटे लोहिया पं. जनेश्वर मिश्र सपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के विचारक, पूर्व राज्यसभा सांसद और छोटे लोहिया के नाम से मशहूर पंडित जनेश्वर मिश्र की जन्म जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने की। जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी राजनीति की बात हो और जनेश्वर मिश्र का नाम न लिया जाए, यह संभव नहीं है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी समाजवाद पर चर्चा करते समय हमेशा जनेश्वर मिश्र का नाम लेते थे। उन्होंने आगे बताया कि जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने राम मनोहर लोहिया के साथ काम करते हुए उनके विचारों को अपने जीवन में उतारा। लोग उन्हें लोहिया की छवि के रूप में देखते थे। आज हम ऐसे महापुरुष की जयंती मना रहे हैं। जिन्होंने देश की दशा दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अन्याय, शोषण, अत्याचार, भेदभाव, पूंजीवाद के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे। गरीबों, शोषितों के प्रति उनके मन में गहरी पीड़ा थी। वह हमेशा लोगों से कहा करते थे कि गरीबों के आंसुओं को पोछना ही सच्चा समाजवाद है। जनेश्वर मिश्र ने आजीवन सरलता और सादगी नहीं छोड़ी। डा. लोहिया ने कहा था कि जनेश्वर मिश्र जैसा एक भी नेता अगर मुल्क में रहेगा तो तानाशाही ताकत देश में कभी अपना सर नहीं उठा सकती। अस्पृश्यता के खिलाफ उन्होंने जीवनपर्यन्त लड़ाई लड़ी और इसके खिलाफ आंदोलन भी किया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने कहा कि छुआछूत को जनेश्वर मिश्र देश के लिए कलंक मानते थे। उनके मन में बचपन से ही सामाजिक व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों के प्रति विद्रोह की भावना थी आंदोलन और संघर्ष उनके जीवन के मूल मंत्र थे। इस मौके पर जिला महासचिव डॉ शिशुपाल सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, प्रदेश सचिव समाजवादी छात्र सभा राजेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार, नवल घावरी, हरी सिंह यादव जिजयावन, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, ब्लाक महासचिव बिरधा मूरत सिंह यादव, पूर्व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आकिब मंसूरी, जिला सचिव राहुल रजक नीलू, चंदन सिंह पटेल, यशपाल भैय्या बछरावनी, रोबिन जिजयावन, नगर उपाध्यक्ष राजेश झा, अमन मंसूरी, अजय यादव, समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी, राजेश यादव जय गुरुदेव, विक्रांत, अजय यादव, महेश यादव, हुकुम सिंह यादव, साहिद अली, नरेंद्र बरार, मोहम्मद आसिफ, अभी जैन, नरेंद्र कुमार अहिरवार, उजागर परिहार, प्रहलाद परिहार, पवन निबऊआ, रामकुमार , नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button