महरौनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये कुल 31 प्रार्थना पत्र, फरियादियों की समस्या का गम्भीरता से निस्तारण करे सम्बंधित अधिकारी- मदन मोहन गुप्ता,

महरौनी,ललितपुर-
तहसील सभागार महरौनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी मदन मोहन गुप्ता एवम पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को उपजिलाधिकारी मदन मोहन गुप्ता ने गंभीरता पूर्वक सुना एवम जिस विभाग से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई, उस विभाग के सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण हो।
*समाधान दिवस में शिकायतों की स्थिति*
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सम्बन्धित 10, पुलिस विभाग से सम्बंधित 06, बिकास विभाग से सम्बंधित 03, पूर्ति विभाग से सम्बंधित 05, विधुत विभाग से सम्बंधित 03, चकबंदी विभाग से सम्बंधित 01 एवम अन्य विभागों से सम्बंधित 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस प्रकार पूरे समाधान दिवस में कुल 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए!
*यह रहे मौजूद*
समाधान दिवस में तहसीलदार तनवीर हसन, नायब तहसीलदार धीरेंद्र कुमार बिधुत जेई, मंडी सचिव, पूर्ति अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जलकल जेई, सिचाई विभाग सहित कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, कस्बा प्रभारी निखिल मालिक, सहित सोजना थानाध्यक्ष, बानपुर थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज कुम्हेड़ी, चौकी इंचार्ज खितवांस सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे!
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690