*एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महाअभियान की हुई भव्य शुरुआत* *ऑक्सीजन के बिना जीवन संभव नहीं, एक पेड़ जरूर लगाएं- राज्यमंत्री प्रतिनिधि*

ललितपुर।
वन क्षेत्र मड़ावरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महाअभियान/वन महोत्सव कार्यक्रम की भव्य शुरुआत हुई। वन विभाग द्वारा भीकमपुर वनवीट में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के प्रतिनिधि सुरेश कुमार पंथ ने पेड़ लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वृक्षारोपण के पूर्व वन महोत्सव को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने वृक्षारोपण के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिनिधि सुरेश कुमार पंथ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में आज पूरे देश एवं प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। क्योंकि, पेड़ से हमें ऑक्सीजन मिलती है, इसी से मानव जीवन संभव है। अगर ऑक्सीजन नहीं मिली तो इसके बिना जीना बिल्कुल भी संभव नहीं। देश में 35 करोड़ पेड़ लगाने का जो लक्ष्य रखा गया है, उसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है। कार्यक्रम में डीएफओ गौतम सिंह ने कहा कि बृहद वृक्षारोपण की सफलता सभी के सहयोग से ही संभव है। सभी लोग इसे अभियान के रूप में लेते हुए अपने आस पास जहां भी खाली जगह हो वहां पर पौध रोपण करें। पड़े पौधे ही हमारे जीवन जीने के आधार हैं। आइए हम सभी मिलकर संकल्प ले की हम सभी पेड़ पौधो के संरक्षण संवर्धन के लिए मिलजुलकर सामूहिक प्रयास करेंगें। ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत ने कहा कि सभी लोग यहां संकल्प लेजर जाएं आए एक पौधा मां के नाम जरूर रोपित करें।
वृक्षारोपण जन जागरूकता गोष्ठी के उपरांत अतिथियों समेत विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने नर्सरी में सागुन, पीपल, जामुन, आम, नीम, बबूल, बरगद समेत कई प्रकार के पेड़ लगाए गए। वन विभाग 20 हेक्टर जमीन में 32 हजार गड्ढे खोदे गए हैं, जहां पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन क्षेत्राधिकारी मड़ावरा अशोक कुमार यादव ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिनिधि सुरेश कुमार पंथ, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाल, ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, डीएफओ गौतम सिंह,
वन क्षेत्रधिकारी मड़ावरा अशोक कुमार यादव, मंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू, नारायण सिंह सेंगर, भोले राजा, ग्राम प्रधान गिदवाहा धर्मेद्र सिंह, ग्राम प्रधान भीकमपुर सुंदर सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में वन क्षेत्राधिकारी मड़ावरा अशोक कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand