भाजपा द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया, ‘एक पौधा मां के नाम’ अंतर्गत राज्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया,

महरौनी, ललितपुर-
महरौनी नगर पंचायत के मैरिज हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक श्रम एवम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी के मुख्य आतिथ्य में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया।
इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यमंत्री सहित कार्यकर्ताओ ने वृक्षारोपण किया, राज्य मंत्री ने आमजन से भी बृक्षारोपण करने की अपील की! ततपश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम भी को भी सुना।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी पंडा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ौनिया, राघवेन्द्र पटैरिया मंत्री प्रतिनिधि, महेंद्र सिंह राजावत, हरिशंकर सोनी, ब्रजेश रिछारिया, उदयभान सिंह, रवि खरे, नीलेश पार्षद, सौरभ राजा, दीपक तिवारी, यशवंत लोधी, राहुल शुक्ला, हरिशंकर सिरवैया, राजा पांडे, रजनीश रिछारिया, सुरेश वर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे!
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पीयूष शुक्ला ने किया अंत में सभी का आभार मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी पंडा ने जताया!
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand