*खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी ने किया समर कैंप विद्यालयों का औचक निरीक्षण* *खेल से ही होता है बच्चो का मानसिक एवं शारीरिक विकास- राजकुमार पुरोहित*

ललितपुर।
खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी राजकुमार पुरोहित ने विकास खंड महरौनी में शासन की मंशानुरूप चल रहे समर कैंप विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरिया लटकंजू में अनुदेशकों, शिक्षामित्रों द्वारा कराए जा रहे समर कैंप में योगा, सूर्यंनमस्कार, लूडो, बॉलीबॉल, फुटबॉल, वृक्षासन, चित्रकला प्रतियोगिता संबधित गतिविधियां का अवलोक किया। इसके बाद उन्होंने पीएम श्री विद्यालय पड़वा का निरीक्षण किया गया जिसमे अनुदेशकों शिक्षामित्रों द्वारा मौके पर बॉलीवल खिलाई जा रही थी।
इसके उपरांत कंपोजिट विद्यालय मड़ावरा रोड महरौनी का निरीक्षण किया गया जिसमे योगा, सूर्यंनमस्कार, ताड़ासन, चक्रासन, बॉलीबॉल, खो- खो से संबंधित गतिविधियां सम्पन्न हुई।
इसके उपरांत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धवारी का निरीक्षण किया गया जिसमे योगा, कैरम, लूडो संबधित गतिविधियां सम्पन्न कराई जा रही थी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मलैयापुरा महरौनी का निरीक्षण करने पर योगा, कला प्रतियोगिता, बॉलीवॉल संबंधित गतिविधियां चल रही थीं।
विद्यालय प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया जिसमे शुद्ध ठंडा पेयजल, ग्लूकोज, खीरा, गजक, चिक्की, भुने चना, मौसमी फल, मूंगफली दाना, पैक्ड नमकीन, बिस्किट बच्चो को वितरित कराए गए।
खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी ने समर कैंप में पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहे अनुदेशकों, शिक्षामित्रों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times Now Bundelkhand