*”पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने हेतु वृक्षारोपण जरूरी”- उपजिलाधिकारी* *विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधरोपण*

मड़ावरा-ललितपुर।
विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग द्वारा जमुनियांखेरा मंदिर के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम उपजिलाधिकारी मड़ावरा रोशनी यादव, तहसीलदार मड़ावरा, क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आर.के. श्रीवास्तव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मड़ावरा मुकेश पाल, जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह बुंदेला, ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा चंद्रदीप रावत, भाजपा नेता भोले राजा की गरिमामई उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन क्षेत्राधिकारी मड़ावरा अशोक कुमार यादव ने की। इस दौरान अतिथियों द्वारा बरगद, आवंला, अशोक, कदम, आम, पाकड़ पीपल आदि पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रोशनी यादव
ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षण सम्बर्धन हेतु वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को बचाने हेतु पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ पौधे ऑक्सीजन देते हैं तथा कार्बनडाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष मड़ावरा मुकेश पाल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में यह दिन मनाया जाता है। ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा चंद्रदीप रावत ने कहा कि इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह बुंदेला ने कहा कि वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया गया था। इसी चर्चा के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस का सुझाव भी दिया गया और इसके दो साल बाद, 5 जून 1974 से इसे मनाना भी शुरू कर दिया गया। 1987 में इसके केंद्र को बदलते रहने का सुझाव सामने आया और उसके बाद से ही इसके आयोजन के लिए अलग अलग देशों को चुना जाता है। इसमें हर साल 143 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं और इसमें कई सरकारी, सामाजिक और व्यावसायिक लोग पर्यावरण की सुरक्षा, समस्या आदि विषय पर बात करते हैं। उन्होंने ने सभी को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्त में सभी के प्रति आभार वन क्षेत्राधिकारी मड़ावरा अशोक कुमार यादव द्वारा व्यक्त किया गया।
इस दौरान वन दरोगा महेन्द्र कुमार रजक, वन दरोगा हल्कूराम कुशवाहा, मुन्नी लाल पाठक, तनुज वन रक्षक, खुशी लाल वन दरोगा, गया प्रसाद, दशरथ, रामदास आदि उपस्थित रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand