विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया गया,

महरौनी, ललितपुर-
शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अन्तर्गत दिनांक 01 जून से 05 जून 2025 तक विशेष प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गये। जिसके क्रम में कु० साक्षी साहू अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत महरौनी द्धारा 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत प्लास्टिक का बहिस्कार करने एवं वैकल्पिक बस्तुओं का प्रयोग करने हेतु जनजागरूक अभियान चलाया गया। जनजागरूकता अभियान अंतर्गत नगर के मुख्य बाजार‚ ललितपुर रोड‚ नाराहट रोड‚ मड़ावरा रोड‚ इन्दिरा चौराहा पर किराना, दूध डेरी आदि की दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का भण्डारण करने वाले व विक्रय करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना करते हुए यूज प्लास्टिक (पालीथीन‚ डिस्पोजल गिलास‚ थर्माकोल की प्लेटे) जब्त की गयी। साथ ही भविष्य में प्रतिबंधित पालीथीन का प्रयोग न करते हुए नागरिकों को कपड़े के थेले में सामग्री देने हेतु जनजागरूक करते हुए कपडे के थेले वितरित किए गये।
इस दौरान साक्षी साहू अधिशाषी अधिकारी न०पं० महरौनी‚ अनिल शर्मा सहित राज अहमद खांन‚ कययूम अली‚ भागीरथ कुशवाहा‚ वेदप्रकाश त्रिपाठी‚ शादिक खांन‚ अजेन्द्र सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहें।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand