जिला गंगा समिति की मासिक बैठक सम्पन्न नदी पुनर्जीवन एवं प्रदूषण नियंत्रण पर विशेष जोर

ललितपुर l जिला गंगा समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई l बैठक में नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और पुनर्जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सत्य प्रकाश तथा संचालन प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी नवीन प्रकाश शाक्य द्वारा किया गया l
बैठक में नदी पुनर्जीवन को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले की छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरोद्धार हेतु चल रहे कार्यों में तेजी लाई जाए l ओड़ी, बानई और अमझिर नदी के जल प्रवाह, जल गुणवत्ता, जैव विविधता, अतिक्रमण, कटाव, ठोस उपशिष्ट प्रबंधन एवं वृक्षारोपण के आधार पर स्टेटस रिपोर्ट तैयार के निर्देश दिए गए l जल स्रोतों के संरक्षण, कैचमेंट एरिया के सुधार तथा जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
औद्योगिक इकाइयों के अपशिष्ट की निगरानी को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी उद्योगों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही अपशिष्ट का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही नालों की मैपिंग एवं टैपिंग कार्यों की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रमुख नालों की सही मैपिंग सुनिश्चित कर उन्हें शीघ्रता से टैप किया जाए, ताकि गंदा पानी बिना उपचार के जल संरचनाओं में प्रवाहित न हो। तालबेहट के मानसरोवर तालाब के पुनरोद्धार के लिए कार्य कर रहे प्रकृति रक्षकों की टीम के सदस्य विक्रांत गौर को प्रोत्साहित एवं सम्म्नानित किया गया l
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, उपायुक्त श्रम रोज़गार आर के यादव, पंचायती राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी रनवीर सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विजय चंद्रा, नोडल अधिकारी स्वास्थ विभाग डॉ राजेश भारती, सहायक अभियंता जल निगम ग्रामीण सचिन पचोरी, कनिष्ठ अभियंता नगर पालिका खुशबू खान, बुंदेलखंड सेवा संस्थान सचिव बासुदेव सिंह, अजय जैन, परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति केतन दुबे उपस्थित रहे l
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




