उपजिलाधिकारी महरौनीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरसम्पूर्ण समाधान दिवस

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई, मौके पर हुआ त्वरित निस्तारण

महरौनी, ललितपुर।
तहसील महरौनी के सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी रजनीश बाजपेई एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं की सुनवाई गंभीरता के साथ की गई।
उपजिलाधिकारी ने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 6, पुलिस विभाग के 3, पूर्ति विभाग के 3, नगर पंचायत के 2 तथा अन्य विभाग का 1 प्रार्थना पत्र शामिल रहा।
कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️ संपादक टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button