जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डटीकमगढ़धर्म

टीकमगढ़ में होगी भव्य जिनेश्वरी दीक्षा पट्टाचार्य आचार्य विशुद्ध सागर महामुनि के सानिध्य में ऐतिहासिक आयोजन

टीकमगढ़। शहर के मध्य स्थित महावीर जिनालय में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक चल रहे श्रीमद जिनेंद्र पंचकल्याणक श्री 1008 शांतिनाथ जिनबिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत नगर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। यह संपूर्ण आयोजन पट्टाचार्य आचार्य विशुद्ध सागर महामुनि राज के सानिध्य में सम्पन्न हो रहा है।

धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को जन्म कल्याणक दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान के जन्म के साथ ही शहनाइयों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर एक भव्य एवं ऐतिहासिक जन्मोत्सव जुलूस निकाला गया, जो राजेंद्र पार्क से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महावीर जिनालय पहुंचा।

जुलूस में सबसे आगे जैन ध्वज, हाथी, -घोड़े, विभिन्न म्यूजिकल ग्रुप, बैंड दल, , जैन आगम पाठशाला के बच्चे, मंदिर समितियों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

16 अप्रैल को टीकमगढ़ के विभिन्न समाजों के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं दिगंबर जैन समाज द्वारा आचार्य श्री को वर्ष 2026 के चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया गया।

17 अप्रैल को ऐतिहासिक दीक्षा समारोह
महोत्सव के अंतर्गत 17 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 बजे भव्य जिनेश्वरी दीक्षा समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर ब्रह्मचारी राजीव भैया (टीकमगढ़), आदेश भैया (टेहरका) एवं विकास गांधी (पुणे, महाराष्ट्र) दीक्षा ग्रहण करेंगे। यह कार्यक्रम त्याग और तपस्या का अद्भुत उदाहरण होगा, जिसे देखने के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

यह आयोजन टीकमगढ़ के धार्मिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण एवं स्मरणीय अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button