भोंरट बांध विस्थापितों की गुहार: “बाजार मूल्य के अनुरूप मिले मुआवजा”, प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी को सौंपा ज्ञापन,

महरौनी, ललितपुर।
महरौनी तहसील अंतर्गत भोंरट बांध डूब क्षेत्र के विस्थापित ग्रामीणों ने बदलते सर्किल रेट के कारण कम हुए मुआवजे पर गहरी नाराजगी जताते हुए प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान सर्किल रेट में कमी के कारण उन्हें वास्तविक बाजार मूल्य से काफी कम राशि दी जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2014 तक सतलिंगा, भोंरट, गुमची, बम्होरीघाट, भैरा, छपरट, महरौनी, सकरौनी, गुगरवारा, बानौनी, भारौनी, गंगचारी और देलवारा सहित सभी ग्रामों का सर्किल रेट समान था। किंतु वर्ष 2015 से देलवारा, गुगरवारा, बानौनी, भारौनी एवं गंगचारी का सर्किल रेट लगातार बढ़ता गया, जबकि सतलिंगा, भोंरट, गुमची, बम्होरीघाट, भैरा, छपरट, महरौनी और सकरौनी का सर्किल रेट घटता चला गया। इसे किसानों ने अपने साथ अन्याय बताते हुए समानता की मांग उठाई।
प्रभावित किसानों का कहना है कि वर्तमान में कृषि भूमि का बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपये प्रति एकड़ है, जबकि उन्हें मात्र 8 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जा रहा है। इस स्थिति में वे अपनी प्राप्त मुआवजा राशि से आधी भूमि भी नहीं खरीद पा रहे हैं, जिससे उनके पुनर्वास पर संकट गहरा गया है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि वर्ष 2022-23 में बढ़ाए गए सर्किल रेट को लागू कर उन्हें बाजार दर के अनुरूप मुआवजा दिया जाए, ताकि वे सम्मानजनक ढंग से पुनर्वास कर सकें।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व जिला मंत्री जगदीश सिंह निरंजन, प्रधान किसरदा हाकिम सिंह, प्रधान प्रतिनिधि छपरट रामस्वरूप, ज्ञासीराम, धर्मेंद्र कुमार, पन्नालाल, दयाराम, कैलाश एवं सचिन सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे!
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




