जैन धर्मजैन समाजटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डटीकमगढ़

*अतिशय क्षेत्र पपौरा जी में चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान मे भव्यता और भक्ति- की गंगा बह रही*


टीकमगढ़ अतिशय क्षेत्र पपौरा जी में 23 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक सिद्ध चक्र महामंडल विधान में बह रही भक्ति की अनोखी धारा
धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि
पावन तीर्थ अतिशय क्षेत्र में इन दिनों चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान के दौरान पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनोखी धारा बह रही है। प्रातःकाल से ही मंदिर जी मैं प्रातः 6:00 बजे से अभिषेक शांति धारा पूजन और विधान संपन्न होता है परिसर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचकर सिद्धों की आराधना में लीन हो रहे हैं। मंत्रोच्चार, पूजन-विधान और शांत संगीत से वातावरण दिव्यता से आलोकित दिखाई देता है।
विधान के दौरान गुरु-मुनिराजों के सान्निध्य में श्रद्धालुओं द्वार इस धार्मिक अनुष्ठान को अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न किए जा रहे हैं। विधान स्थल पर सुसज्जित सिद्धचक्र मंडल आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहाँ भक्तगण गहन भाव-विभोर होकर श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं।

विधान की प्रत्येक आहुति के साथ समस्त क्षेत्र में शांति, मंगल और कल्याण की कामनाएँ गूँज रही हैं। जनता जी ने कहां यह विधान न केवल धार्मिक उत्सव है बल्कि आत्मशुद्धि और सद्मार्ग की ओर प्रेरित करने वाला आध्यात्मिक महाकुंभ है।
श्रद्धालुओं के जत्थे दिनभर तीर्थ क्षेत्र पहुँचकर अपनी उपस्थिति से इस पवित्र आयोजन को और भी भव्यता प्रदान कर रहे हैं। पूरे अतिशय क्षेत्र में भक्ति का जो अद्भुत वातावरण निर्मित हुआ है, वह पपौरा जी की आस्था और चमत्कारिक अतीशयता को भावपूर्ण रूप से उजागर करता है।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button