उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुर

शांति एवं सौहार्द के साथ मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, महरौनी कोतवाली में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

महरौनी, ललितपुर।
भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनजर महरौनी कोतवाली प्रांगण में शांति समिति की बैठक पुलिस क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले जयंती समारोह एवं शोभायात्राओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह ने आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पारंपरिक स्थानों पर ही जयंती समारोह एवं शोभायात्राएं आयोजित की जाएं, किसी भी नए स्थान पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजा दिनेश सिंह ने कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ जयंती मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से दूर रहें। उन्होंने आगाह किया कि यदि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा गड़बड़ी की आशंका हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान का पालन करना हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है।
बैठक में अतिरिक्त निरीक्षक निर्भान सिंह, कस्बा प्रभारी अभिषेक सिंह सहित कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा। इसके अलावा नगर के संभ्रांत नागरिक एवं आयोजक मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।
अंत में पुलिस अधिकारियों ने सभी को अंबेडकर जयंती की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की।

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button