भीषण अग्निकांड: नैकोरा गांव में भूसे की टाल जलकर राख, हजारों कुंटल भूसा स्वाहा

महरौनी (ललितपुर)।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत थाना सौजना क्षेत्र के ग्राम नैकोरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक भूसे की टाल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते हजारों कुंटल भूसा जलकर पूरी तरह राख हो गया।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए तत्काल मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के प्रयासों से आग को फैलने से रोकने की कोशिश लगातार जारी रही।
हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना से किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रशासन से राहत एवं सहायता की उम्मीद में ग्रामीणों की नजरें टिकी हुई हैं।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




