“”नाराहट में अंबेडकर जयंती को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग हुई संपन्न “”

नाराहट/ ललितपुर जिले के थाना नाराहट में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। अंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर सोमवार को शांति समिति कि बैठक कस्बा एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ थाना परिसर नाराहट में आयोजित की गई। बैठक दौरान थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बताया कि बैठक का उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना है। शोभायात्रा के दौरान सभी को सुरक्षित और शांति पूर्ण माहौल सुनिश्चित करना है। शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से शोभायात्रा के लिए विचार विमर्श किया।शोभायात्रा के दौरान आयोजकों को किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। कही कोई अराजक तत्व किसी तरह से कानून को हाथ में ना ले। डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी की जयंती को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर जोर दिया। अगर कही कोई अराजक तत्व कही दिखे तो तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दे पुलिस सदैव आपके साथ है। पुलिस ऐसे लोगों पर सख्ती से पेश आयेगी। शोभायात्रा में अड़चन डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक का शांति पूर्ण तरीके से जयंती मनाने एवं आयोजन समिति, स्थानीय लोगों के बीच समन्वय स्थापित करना उद्देश रहा। बैठक दौरान पुलिस थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, उप निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक वीरेंद्र यादव, हे.कां. योगेश सिंह हे.कां प्रवेंद्र भदौरिया,अमित तिवारी, गोपाल, बही कस्बे एवं क्षेत्र के लोगों प्रमोद पाठक, राजेश राजौरिया,अखिलेश अहिरवार, अर्जुन गौतम, रमेश सुहाने,रवि कुशवाहा,सुरेन्द्र अहिरवार,कल्लू सेन, राजेंद्र अहिरवार,महेंद्र, हुकुम विजय,आदि लोग मौजूद रहे।।।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




