निजी विद्यालयों की मनमानी के विरोध में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्रसभा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, निजी स्कूलों पर लगाए गंभीर आरोप

ललितपुर। प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा के नाम पर कमीशनखोरी और व्यापारीकरण के गंभीर आरोप लगाते हुए समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन में कहा उन्होंने बताया कि कई निजी विद्यालयों द्वारा तय दुकानों से ही किताबें और अन्य शिक्षण सामग्री खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य किया जाता है, जिससे स्कूल प्रबंधकों को मोटा कमीशन मिलता है। इस पर रोक लगाते हुए संबंधित स्कूल प्रबंधनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
छात्र सभा ने यह भी आरोप लगाया कि नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश शुल्क के नाम पर मनमानी वसूली की जाती है, जिसे तत्काल बंद कराया जाए। साथ ही निजी विद्यालयों में भी सरकारी स्कूलों की तरह एनसीआरटी की पुस्तकों को लागू करने की मांग की गई, ताकि अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। ज्ञापन में यह भी मांग उठाई गई कि स्कूल ड्रेस बिना किसी विशेष दुकान या स्टीकर के निर्धारित हो, जिससे गरीब परिवार भी कम कीमत पर कहीं से भी ड्रेस तैयार करा सकें। संगठन ने ड्रेस और किताबों के नाम पर चल रहे कथित ‘माफिया तंत्र’ को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा प्रवेश शुल्क, मासिक फीस और परीक्षा शुल्क को मिलाकर अधिकतम 500 रुपये प्रति माह निर्धारित करने की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों का आर्थिक और मानसिक शोषण बंद नहीं किया गया तो समाजवादी छात्र सभा वृहद स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान ज्योति सिंह लोधी पूर्व जिला अध्यक्ष, मेघनाथ खंगार प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी, राजकुमारी गौतम महिला सभा
जिलाध्यक्ष, अभिलाषा कुशवाहा, जितेंद्र सलूजा प्रदेश सचिव व्यापार सभा, प्रमोद यादव जिला प्रवक्ता, अरशद मंसूरी जिलाध्यक्ष युवजन सभा, राममूर्ति तिवारी मीडिया प्रभारी, रवि खटीक, दीपक सेन, अकीब मंसूरी, शहरोज खान, सुशील रैकवार,विजय प्रजापति, रुचि यादव, मौसम साहू,शुभि यादव, प्रियंका सेन, अभी जैन पंसारी, यागवेन्द्र फौजपुरा, नसीर खान,राजेश झा, प्रवीण ग्वाल, प्रिंस सेन, निशांतसेन राघवेंद्र रजक, अवधेश सेन, ऋषि यादव, गोलूसेन, रविन्द्र कुशवाहा, अनस अहमद, विक्की रजक, सुनील पाल, अजय यादव, सुमित विश्वकर्मा, विशाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, शैलेंद्र , गौरव छपरट, गौतमरजक, महिपाल सिंह,कृष्ण सेन, रविंद्र खिरिया छतारा, विनय यादव, दीपक सेन टिकरा, कप्तान रमेशरा, मोहित रजक, फैजान अली, विशाल, अभिषेक यादव, राजीव, अमन, अरुण, पवन, बड़ेराजा, अमन कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे।
▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690




