कांग्रेस पार्टीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरश्रद्धांजलि

वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 मिनट मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

ललितपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से देश ने एक अनुभवी, सौम्य एवं समर्पित जननेता को खो दिया है।
मोहसिना किदवई ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य किया। वे अपनी सादगी, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।
उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। अनेक नेताओं एवं सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।इस दौरान अजय तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी आशाराम तिवारी पी सी सी,जसपाल सिंह, जगदीश नामदेव,पंकज हुंडेत,राजा राजपाल सिंह, शशिकांत दीक्षित, आसिफ,समरथ कुशवाहा, आदि उपस्थित थे

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button