उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश पुलिसटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डपुलिस अधीक्षक ललितपुरललितपुरललितपुर पुलिस

अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी चैम्पियनशिप-2026 में ललितपुर पुलिस की महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक पदक ।

अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी चैम्पियनशिप- 2026 का आयोजन दिनांक 23 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक भिलाई, छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता में जनपद ललितपुर में नियुक्त महिला मुख्य आरक्षी प्रीती चौधरी एवं महिला आरक्षी भूमि कुमारी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद एवं पुलिस विभाग का नाम गौरवान्वित किया गया।

दोनों महिला पुलिस कर्मियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन एवं समर्पण का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की, जो अन्य पुलिस कर्मियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

पुलिस अधीक्षक मुहम्मद मुश्ताक द्वारा दोनों विजेता खिलाड़ियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और कहा गया कि जनपद पुलिस अपने कर्मियों की प्रतिभा को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी।

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button