उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डरक्तदान समितिललितपुर

रक्त वीरांगना आशी कोरी ने रक्तदान कर दो दिन से पुत्री को खून के लिए भटक रही वृद्ध मां की मदद की

जय अंबे रक्तदान समिति ने पांच जरूरतमंदों को रक्तदान कर पुनः जीवन जीवनदान दिया

ललितपुर
जनपद की एकमात्र सक्रिय जय अंबे रक्तदान समिति लगातार जरूरतमंदों की मदद करती आ रही है आज इसी क्रम मे चंदेरी मध्य प्रदेश निवासी अमर श्रीवास्तव दूरभाष के माध्यम से समिति को बताया कि उर्मिला रैकवार का ऑपरेशन होना है उर्मिला के साथ उसकी वृद्ध मां है और दो दिन से रक्त के अभाव मे ऑपरेशन नही हो पा रहा है अमर श्रीवास्तव चंदेरी मध्य प्रदेश की सूचना पर समिति ने रक्तदाता के साथ तत्काल मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पहुंचकर गंभीर बीमारी से ग्रसित उर्मिला रैकवार को रक्त वीरांगना आशी कोरी ने तीसरी बार रक्तदान किया।
दूसरे रक्तदाता शाहबाज खान उर्फ सनी मनरेगा कार्यालय ने जरूरमंद महिला मरीज रश्मि शर्मा नेहरू नगर को रक्तदान किया।
तीसरी जरूरतमंद महिला मरीज रानी राजपूत ग्राम किशलवास जखौरा को राजीव वाल्मीकि ने पहली बार रक्तदान किया।
चौथी जरूरतमंद गर्भवती महिला मरीज बिन्नू राजा ग्राम बरखेरा बिरधा को रत्नेश यादव ने 14 वीं बार रक्तदान किया।
पांचवें जरूरतमंद गंभीर बीमारी (कैंसर) से ग्रसित वीर खान ग्राम गदनपुर को कार्ड के माध्यम से रक्त उपलब्ध करा कर मदद की गई सभी जरूरतमंदों की परिजनों ने जय अंबे रक्तदान समिति सहित रक्तदाताओं का धन्यवाद आभार प्रकट किया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर समाजसेवी कन्हैया लाल रजक समाजसेवी बलराम राज विवेक श्रीवास मुकेश शर्मा फारूक अहमद शाहरुख खान भवानी सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य धनवारा राम सिंह राजपूत मनीष पटवा मुन्नीबाई धैर्य कोरी मिथिलेश यादव जगभान यादव आदि विशेष रूप से रहे

▶️पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
▶️चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
▶️विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
▶️9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button