उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरललितपुर पुलिस

महरौनी में होली को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

महरौनी, ललितपुर।
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त प्रभारी निर्भय चंद्र ने की। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा करने से बचें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
बैठक में जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थानों की निगरानी, डीजे के उपयोग, हुड़दंग एवं नशाखोरी पर नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन की तैयारी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित किए जाने की जानकारी दी गई।
बैठक के अंत में अतिरिक्त प्रभारी निर्भय चंद्र ने सभी उपस्थितजनों से शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से एसआई महेश चंद्र, एसआई साबिर अली, कस्बा प्रभारी निखिल मालिक सहित पं. आशाराम तिवारी, जाहिर सिंह बघेल, बृजेश रिछारिया, पार्षद प्रतिनिधि उदयभान सिंह, पार्षद जाकिर अली, पार्षद अनूप कुमार, पार्षद निलेश लाला, सत्येंद्र पालीवाल, हाजी मुहम्मद हारून, अनवर रज़ा, हमीद खान राइन, बरकत राइन, बलवान, बाबूलाल, आजाद सिंह, लोकेंद्र राजा, प्रभु साहू, अनिकेत सिंह, मोहर सिंह, धनीराम, सुंदर लाल, रज्जन सिंह, धर्मदास सहित महरौनी मीडिया से ताहिर सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, शैलेन्द्र नायक, बबलू रत्नाकर, आनंद पंडा तथा अन्य गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु उपस्थित

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button