जयंतीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमहरौनीललितपुरसामाजिक संगठन

कुम्हेड़ी में गूंजा ‘आजाद अमर रहें’ का जयघोष: चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया

महरौनी, ललितपुर।
विकासखंड महरौनी के ग्राम कुम्हेड़ी में 27 फरवरी 2026 को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे प्रभात फेरी से हुई, जिसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा हाथ में लेकर पूरे गांव में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। “आजाद अमर रहें” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
दोपहर 3 बजे मेन बाजार कुम्हेड़ी परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं ओजपूर्ण भाषण प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्रहित में आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतवासा ग्राम प्रधान जोधन सिंह बाबू जी रहे। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी देवकीनंदन कौशिक, वरिष्ठ अतिथि धनीराम सिंह राजपूत एवं ग्राम प्रधान प्रकाश निरंजन उपस्थित रहे।
आयोजन के अंतर्गत 21 फरवरी को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को समारोह में सम्मानित किया गया।
आयोजन की अगली कड़ी में 28 फरवरी 2026 को सायं 8 बजे रंगीली भजन ऑर्केस्ट्रा, सागर के कलाकारों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की बड़ी उपस्थिति की संभावना है।
यह कार्यक्रम अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जनसेवा समिति, कुम्हेड़ी के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
आयोजन में समिति संस्थापक दिनेश विदुआ, संरक्षक रामशरण दीक्षित, संजय रावत, नीरज चतुर्वेदी, शिवचरन निरंजन, प्रकाश निरंजन, नारायन राजा, अध्यक्ष प्रमोद सीरौठिया, सीताराम कुशवाहा, संजय मिश्रा, लक्ष्मीनारायण चौधरी, रामभरत निरंजन, आशू चौधरी, सुरेश अहिरवार, कृपाल गौतम (मीडिया प्रभारी) सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अंत में आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया!

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button