उपजिलाधिकारी महरौनीटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डनिरीक्षणमहरौनीललितपुरशिक्षा

बोर्ड परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण, नकल-विहीन व निष्पक्ष परीक्षा के दिए सख्त निर्देश

महरौनी, ललितपुर।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश बाजपेई ने क्षेत्र परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया, उपस्थिति पंजिका, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का गहन अवलोकन किया।
उपजिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य एवं कक्ष निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः नकल-विहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें निर्भीक व ईमानदारीपूर्वक परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। केंद्र पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया, साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान निरंतर सतर्कता एवं सघन निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रशासन द्वारा जनपद में बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकल-विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता एवं शुचिता बनी रहे!

संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button