सतोदय में अपार पुरातन सम्पदा जिनका संरक्षण जरूरी- मुनि सुधासागर
पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां, स्वयंसेवी संस्थाए जुटी

ललितपुर। सतोदय तीर्थ सेरोन में जैन संत तीर्थचक्रवर्ती मुनि सुधासागर महाराज ससंघ ने आज यहां की मूर्तिकला को देखा और उनके संरक्षण के लिए समाज को प्रेरित किया। मुनि श्री ने कहा सतोदय में पुरातन सम्पदा का अपार भंण्डार है इसको संरक्षित किया जाना जरूरी है। मुनि श्री ने आज सतोदय में विराजित प्रतिमाओं के दर्शन किए और विकास कार्यों को देखा मुनि श्री ने प्राचीन संग्रहालय में रखी मूर्तियों को देखकर उनके संरक्षण पर वल दिया।
आज प्रातःकाल मुनि श्री के सानिध्य में प्रभु अभिषेक शान्तिधारा हुई जिसका पुर्याजन सुशील जैन शाह परिवार दिल्ली एवं सोमचंद संजीव जैन लकी परिवार ललितपुर ने किया मुनि श्री के पादप्रक्षालन का पुर्ण्यजन ज्ञानचंद रीतेश कुमार सादूमल परिवार द्वारा किया गया। मुनि श्री की आहारचर्या कराने का पुण्यार्जन संगीता मनीष जैन नायक परिवार को मिला। मुनि श्री ससंघ के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य वालब्रहमचारी प्रदीप जैन सुयश अशोकनगर के मार्गदर्शन में सम्पन्न होने वाले श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए प्रमुख पात्रों के चयन के उपरान्त आयोजन स्थल पर तैयारियां जहां इन दिनों तेजी से चल रही है वहीं प्रतिष्ठा महोत्सव के इन्द्र इन्द्राणियों की व्यवस्थाओं को जैन मिलन मुख्य शाखा द्वारा पूर्ण की जा रही है। व्यवस्थाओं को
जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया,महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, प्रतीक इमलिया सतोदय तीर्थ सेरोन अध्यक्ष सतीश जैन वंटी, महामंत्री सिंघई, कोषाध्यक्ष विजय जैन लागौन, अजय जैन जखौरा, आनंद जैन साइकिल, संजय मोदी, मुकेश जैन, अरविन्द जैन बरोदा, अमित जैन डोगरा, विमल जैन पीहर साडी, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, नीतेश विलौआ, नरेश जैन मुक्ता, पं० जयकुमार जैन, रविजैन चुनगी, अवध किशोर जैन आदि संयोजित कर रहे हैं। गौरतलब रहे कि आगामी 4 मार्च से 8 मार्च 26 तक सतोदय तीर्थ सेरोन में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन है जिसको लेकर जैन समाज में उत्साह है प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




