श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक महोत्सव की 8वीं वर्षगांठ पर निकली श्री जी की भव्य रथ यात्रा। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने लिया बढ़चढ़ कर भाग।

ललितपुर। राष्ट्र संत आचार्य प्रवर विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य समयसागर महाराज के मंगलमय आशीर्वाद और मुनि पुंगव सुधासागर महाराज की पावन प्रेरणा से शुक्रवार को तालबेहट के वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में पं. विनोद कुमार शास्त्री बबीना के निर्देशन में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक महा महोत्सव की 8वीं वर्षगांठ मनायी गयी। कार्यक्रम के शुभारम्भ में ध्वजारोहण धन्यकुमारी डॉ. जिनेन्द्र कुमार संदीप मगरपुर, देवेंद्र बसार, वीरेंद्र विरधा, कमलेश सिर्सी, अशोक विरधा एवं अंजू सतभैया ने किया। तत्पश्चात मंदिर के शिखरों पर ध्वजरोहण किया गया। चमत्कारी बाबा मूलनायक वासुपूज्य स्वामी एवं संकटमोचक मुनिसुव्रत नाथ स्वामी का अभिषेक अंजेश गुन्देरा, श्रेयांश बबीना, अजय विरधा, रोहित बबीना एवं शांतिधारा राकेश सतभैया, विकास भंडारी, पुष्पेंद्र विरधा, हितेंद्र पवैया ने संपन्न की। कलशभिषेक एवं शांतिधारा के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने प्रमुख भूमिका निभायी एवं बढ़चढ़ कर भाग लिया । सुशील मोदी ने छत्र चढ़ाया, सुरेन्द्र विरधा एवं चक्रेश बुढ़पुरा ने चमर ढोरे। भारतीय जैन मिलन बहुमण्डल शाखा वासुपूज्य जिनालय ने मंगल आरती उतारी एवं अष्ट प्रातिहार्य स्थापित किये। सोनम जैन ने ज्ञान दीप प्रज्वलित किया एवं स्वाति भंडारी, अलका पवैया, रोशनी, राखी , पिंकी ने मंगल कलश की स्थापना की। राजेश जैन पार्टी के मधुर संगीत में पंचकल्याणक महामंडल विधान का आयोजन किया गया। दोपहर की बेला में श्री जी की भव्य रथ यात्रा निकाली जिसमें तैल चित्र की झाँकी, रथ पर विधि नायक भगवान आदिनाथ स्वामी को लेकर मुख्य इंद्र, धर्मध्वजा लेकर बग्गी में सवार धर्म श्रेष्ठी, डी जे की धार्मिक धुनों पर नृत्य करते बालिकाएँ,महिलाएँ एवं युवा, सत्य-अहिंसा के नारे लगाते हुए महिला-पुरुष चल रहे थे। पंकज भंडारी ने सारथी की भूमिका निभायी। नगर अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार सहित श्रद्धालुओं ने अपने द्वार को रंगोली से सजाकर श्री जी की मंगल आरती उतारी। शोभा यात्रा प्रमुख मार्गो से होती हुई पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से वापस मंदिर जी आयी। जहाँ आचार्य श्री का चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन पवन कुमार प्रदीप जैन झाँसी परिवार ने किया। महामस्तिकभिषेक शांतिधारा में महेन्द्र नयाखेड़ा, वीरेंद्र बामौर , चक्रेश चौधरी, सुरेन्द्र कुमार, अचिन जैन एवं फूलमाल के आयोजन में अशोक कड़ेसरा, प्रीतेश पवैया, राजेंद्र नयाखेड़ा ने पुण्यार्जन किया । मंगल आरती प्रकाश चंद जैन ढ़करई परिवार ने उतारी। मंगलाचरण अनिल जैन ने किया। वक्ताओं ने कहा 8 वर्ष पूर्व सरागोद्धारक आचार्य ज्ञानसागर महाराज के मंगलमय सानिध्य में 22 से 27 फरवरी 2018 में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक महा महोत्सव का आयोजन किया गया था। रात्रि में णमोकार महामंत्र का पाठ किया एवं मूलनायक वासुपूज्य स्वामी की मंगल आरती उतारी। कार्यक्रम में पावागिरि क्षेत्र प्रबंध समिति, भारतीय जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा, वीर सेवा दल साहित सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन विशाल जैन पवा एवं आभार व्यक्त प्रवीन भंडारी एवं कपिल मोदी ने किया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




