52वें खजुराहो नृत्य समारोह में ‘बुंदेली’ पुस्तक का लोकार्पण, महरौनी के युवा लेखक अनिकेत जैन को मिली सराहना,

महरौनी, ललितपुर।
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो समूह स्मारक के प्रांगण में आयोजित 52वें खजुराहो नृत्य समारोह के अवसर पर महरौनी निवासी युवा साहित्यकार अनिकेत जैन की पुस्तक ‘बुंदेली: इतिहास, संस्कृति और गौरवगाथाएं’ का भव्य लोकार्पण किया गया। समारोह में पुस्तक को बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी तथा खजुराहो सांसद वी डी शर्मा की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की। अतिथियों ने पुस्तक को बुंदेलखंड की ऐतिहासिक विरासत, लोकसंस्कृति और सामाजिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाला सार्थक प्रयास बताया।
महरौनी (जनपद ललितपुर) में जन्मे अनिकेत जैन ने बी.टेक की शिक्षा प्राप्त कर वर्तमान में एक तकनीकी संस्थान में कार्यरत रहते हुए क्षेत्रीय इतिहास और संस्कृति पर लेखन को समर्पित किया है। पुस्तक में बुंदेलखंड के शौर्य, लोकपरंपराओं, स्थापत्य कला, लोकभाषा और सांस्कृतिक गौरव का विस्तृत चित्रण है। समारोह में साहित्यप्रेमियों और कलाकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अंत में लेखक ने कृति को अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं सहयोगियों को समर्पित करते हुए बुंदेलखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया!
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




