शहीदों की स्मृति में तीन दिवसीय आयोजन: कुम्हेड़ी में मनाया जाएगा चन्द्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस

महरौनी,ललितपुर।
ग्राम कुम्हेड़ी में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस 27 फरवरी 2026 को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर चन्द्रशेखर आजाद जनसेवा समिति कुम्हेड़ी द्वारा तीन दिवसीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार 21 फरवरी को स्थानीय छात्र-छात्राओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिससे युवाओं में देशभक्ति एवं जागरूकता की भावना को प्रोत्साहन मिले।
इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे नगर स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत, नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियां देकर अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम की श्रृंखला 28 फरवरी 2026 को सायं 8 बजे रंगोली भजन ऑर्केस्ट्रा, सागर के कलाकारों द्वारा भव्य भजन संध्या के साथ संपन्न होगी।
समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की प्रेरणा मिलती है।
संवाददाता शैलेन्द्र नायक महरौनी
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




