*ललितपुर के युवा कवि रवि कुशवाहा ओरछा में ‘युवनाद सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित*

ललितपुर के ओज कवि रवि कुशवाहा को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु बुंदेलखण्ड के पावन नगर ओरछा में अनन्त श्री विभूषित पूज्य श्री रावतपुरा सरकार जी के कर कमलों द्वारा युवनाद सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया | पूज्य रावतपुरा सरकार जी के साथ साथ उन्हें पूज्य आचार्य देवव्रत जी का भी स्नेहाशीष प्राप्त हुआ |
दिनांक 26 फरवरी को ख्यातिप्राप्त राष्ट्रीय कवि श्री सुमित ओरछा जी की मंगल संकल्पना और संयोजन में बुंदेली रिसॉर्ट ओरछा में बुंदेलखण्ड की साहित्यिक, समाजसेवी एवं धार्मिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान ‘युवनाद’ किया गया जिसमें देश के विभिन्न कोनों से बड़ी बड़ी हस्तियां सम्मिलित हुईं|
इस अवसर पर पूज्य रावतपुरा सरकार जी, पूज्य आचार्य देवव्रत जी, अर्पित दास जी महाराज सखी के हनुमान मन्दिर झाँसी, प्रो. पुनीत बिसारिया हिंदी विभाग अध्यक्ष बुदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी, डॉ मनोज मिश्रा निर्मल हॉस्पिटल सहित कई विशिष्ट विभूतियां सहित सेकडों लोग उपस्थित रहे |
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




