उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डललितपुरसामाजिक संगठन

*मिशन बेटियां गेटेम्बे फाउंडेशन ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी* *उर्वशी साहू बनीं जिला संयोजक, शैलेन्द्र जैन सहसंयोजक और विजय पाल सिंह सचिव नियुक्त*

*शीघ्र होगा विस्तृत कार्यकारिणी गठन, व्यापक सदस्यता अभियान की तैयारी*

ललितपुर : देश में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को केंद्र में रखकर निरंतर कार्य कर रही सामाजिक संस्था मिशन बेटियां गेटेम्बे फाउंडेशन ने अपने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में जनपद स्तर पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। संस्था द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती उर्वशी साहू को जिला संयोजक, शिक्षक एवं ए.आर.पी. शैलेन्द्र जैन को सहसंयोजक तथा शिक्षक सरदार विजय पाल सिंह (सन्नी) को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले एक दशक से अधिक समय से मिशन बेटियां गेटेम्बे फाउंडेशन जनपद ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में बेटियों के जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान से जुड़े विविध कार्यक्रम संचालित करती आ रही है। संस्था द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान, शैक्षिक मार्गदर्शन कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक संवाद और महिला सशक्तिकरण से जुड़े आयोजन किए जाते रहे हैं।
संगठन को मिलेगा नई ऊर्जा का संचार नव-नियुक्त जिला संयोजक उर्वशी साहू ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल औपचारिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि शीघ्र ही जनपद के शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों, युवा वर्ग और विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मियों को साथ लेकर एक सशक्त एवं सक्रिय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इससे संस्था के कार्यक्रमों को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुँचाया जा सकेगा।
आधुनिक माध्यमों से जुड़ेगा संगठन
सहसंयोजक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि संस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना भी प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि एक समर्पित सोशल मीडिया टीम का गठन किया जाएगा, जो संस्था के अब तक के कार्यों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, संवाद और सहभागिता के माध्यम से संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया जाएगा। संस्था का लक्ष्य है कि समाज का प्रत्येक जागरूक नागरिक इस मुहिम का सहभागी बने।
“परोपकार ही मानव जीवन का उद्देश्य”
नवनियुक्त सचिव विजय पाल सिंह (सन्नी) ने संस्था की कार्यदृष्टि स्पष्ट करते हुए कहा कि मिशन बेटियां गेटेम्बे फाउंडेशन का मूल मंत्र परोपकार और समाज सेवा है। उन्होंने संस्कृत श्लोक उद्धृत करते हुए कहा—
“परोपकाराय फलन्ति वृक्षाः, परोपकाराय वहन्ति नद्यः।
परोपकाराय दुहन्ति गावः, परोपकारार्थमिदं शरीरम्॥”
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वृक्ष, नदियाँ और गौमाता दूसरों के लिए उपयोगी होती हैं, उसी प्रकार मानव जीवन भी समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित होना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि संस्था भले ही प्रचार-प्रसार में अधिक दिखाई न दे, लेकिन समाज के हृदय में “मिशन बेटियां” ने अपनी एक अलग पहचान और विश्वसनीयता स्थापित की है।
जल्द शुरू होगा सदस्यता अभियान
संस्था के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि आगामी समय में एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षकों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और युवा वर्ग को जोड़कर एक सशक्त सामाजिक नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
नई जिला टीम के गठन के साथ संस्था ने विश्वास व्यक्त किया है कि मिशन बेटियां गेटेम्बे फाउंडेशन सामाजिक चेतना, नारी सम्मान और बेटियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।
संगठन ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया है कि वे इस सकारात्मक पहल से जुड़कर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागिता निभाएं।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button