उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डबहुजन समाज पार्टीराजनीतिललितपुर

“”नाराहट में बसपा की बूथ कमेटी का गठन किया गया “”

नाराहट/जनपद ललितपुर के कस्बा नाराहट में बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक संपन्न हुई।जिसमें सेक्टर नंबर 32 नाराहट में बूथ कमेटी का गठन किया गया। बहुजन समाज पार्टी के संगठन में विस्तार अभियान के तहत 28 जनवरी को सेक्टर 32 के बूथ संख्या 551 में नाराहट में बूथ कमेटी का गठन कर महत्वपूर्ण चर्चा कर पर विचार विमर्श किया। बसपा के मंडल प्रभारी तनसूराम अहिरवार ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनावों में बहुजन समाज पार्टी एक मत होकर अपने अपने गांवों में पंचायत चुनावों में प्रत्याशी उतार कर उन्हें जिताने के लिए कमर कस चुके हैं। बही पूर्व जिला प्रभारी अरविंद भास्कर ने कहा बसपा का हर एक कार्यकर्ता गांव गांव गली गली जाकर पार्टी को मजबूत कर 2027 में बहिन मायाबती जी को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेगा। सेक्टर अध्यक्ष लखन लाल अहिरवार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीतियों पर काम किया और आगे भी करेगी। इस दौरान मुख्य अतिथि तनसुराम अहिरवार ने कहा कार्यकर्ता जोड़ तोड़ से लग जाए ताकि 2027 से पहले पंचायत चुनावों में हम अपनी हिस्सेदारी को पा सके।बैठक में दिनेश सोनी, छोटू दुबे, बंटी खान, रामप्रकाश, जगभान,दीपक,किशन सोनी, बाली अहिरवार,राहुल, संजू सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button