उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डमडावराललितपुरशिक्षण संस्थान

सी वी .रमन एजुकेशन एकेडेमी में मनाया गया विज्ञान दिवस

मड़ावरा : प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सी. वी. रमन एजुकेशन एकेडेमी, मडावरा मे 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञानं दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञानं प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसे बच्चों द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाया गया तथा नन्हे वैज्ञानिको ने विज्ञानं के मोडल (क्रिया शील/ अक्रिया शील ) प्रस्तुत किये| डा सी वी रमन को रमन प्रभाव की खोज करने के उपलक्ष्य में विज्ञानं के सर्वोच्च पुरुष्कार -नोबेल पुरुष्कार से नवाजा गया था तथा इसी खोज को यादगार बनाने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है | समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प. चन्द्रदीप रावत ( ब्लाक प्रमुख मडावरा) द्वारा द्वारा माँ सरस्वती का माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन के किया गया | तत्पश्चात सरस्वती वंदना (कीर्ति, राधिका ग्रुप) , स्वागत गीत (चाहत आयुषी ग्रुप) तथ अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतिया छात्रों द्वारा दी गई | प्रधानाचार्य श्री महेंद्र साहू ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विज्ञान दिवस का सूक्ष्म परिचय दिया | छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के माडल तैयार किये गए जिसकी सभी ने प्रशंसा की व् उनसे प्रश्न भी किये | कार्यक्रम का संचालन काजल नामदेव द्वारा किया गया | माडल प्रतियोगिता में अभिराज एंड ग्रुप का कार्बन प्यूरिफिकेशन माडल प्रथम, कृष्णा (ग्रुप) का फार्मर प्रोटेक्शन स्टिक द्वितीय एवं स्मार्ट ट्रेफिक मेनेजमेंट सिस्टम माडल तृतीय स्थान पर रहा| कार्यक्रम में बहुत से अभिभावकों, अध्यापकों एवं विद्यालय प्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज की जिनमे श्री रमेश चन्द्र जैन (आचार्य विद्यासागर स्कूल प्रभारी ), श्री मनोहर सिंह (संत ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल), श्री महेश जैन, श्री अंसार खान (रामकली इंटर कालेज ) मुकुंद प्रताप सिंह (स्वामी विवेकानंद स्कूल ) , रावसाहब (कौटिल्य स्कूल ) श्री हरीप्रसाद मिश्रा , एड. अशोक, श्री राम किशन साहू, श्री मनोज सुडेले, श्री सुमन कुशवाहा, श्री अनुराग, श्री जितेन्द्र जैन (सोनू मेडिकल) , श्री संतोष विश्वकर्मा आदि प्रमुख रहे | कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री सुमित विश्वास एवं श्री पुष्पेन्द्र सिंह यादव द्वारा विज्ञानं दिवस के महत्व पर चर्चा की एवं सभी को धन्यवाद दिया तथा सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को पुरुष्कार से सम्मानित किया गया | विद्यालय के अध्यापको पूजा जोशी, रिशिता , नेहा, अखिलेश तोमर, अंजलि निरंजन,शिवानी, मधुबाला, काजल नामदेव, राजा यादव ,स्तुति श्रीवास्तव, रागिनी ,पूजा झा, प्रगति, ममता पंथ , इशू नायक, श्रीसोनी व् स्टाफ साहब यादव, अमित, गायत्री, हरपाल, नीलेश,मोहन आदि उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button