जैनेश्वरी दीक्षार्थी ब्रहमचारियों की निकली विनौली यात्रा

ललितपुर। वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भयसागर महाराज के सानिध्य में जैनेश्वरी दीक्षार्थी ब्रहमचारी भैया की नगर में विनौली शोभायात्रा निकली। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में श्रावक श्राविकाओं ने गोदभराई कर उनलके पुण्य की अनुमोंदना की। आगामी 4 मार्च 26 को सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में विराजित वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भयसागर महाराज के सानिध्य में जैनेश्वरी दीक्षा 105 क्षुल्लक श्रीदत्त सागर महाराज एवं ब्रहमचारी भैया महेन्द्र एवं ब्रहमचारी भैया प्रमोद जी की होना सुनिश्चित हुई है। जिनकी आज दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति के तत्वावधान में विनौली शोभायात्रा जैन अटामंदिर से प्रारम्भहोकर नगर के निर्धारित मार्गों से निकली जिसमें दीक्षार्थी भैया का विशेष वाहन में विराजित थे। श्रावक-श्राविका भक्ति पूर्वक उनके पुण्य की अनुमोदना कर रहे थे। इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, प्रबंधक अजय जैन गंगचारी,सिंघई मनोज जैन, संयोजक धार्मिक आयोजन अमितसरार्फ, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, सुनील जैन राहुल जैन पत्रकार, चंचल पहलवान, आनंद जैन साइकिल आदि मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




