महरौनीललितपुरविश्व पर्यावरण दिवससामाजिक संगठन

विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्था द्वारा बृक्षारोपण,

महरौनी, ललितपुर-
विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्था ग्रामोत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में नगर महरौनी के बानपुर रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रांगण में पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
इस अवसर पर नगर पंचायत महरौनी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महरौनी के अधिकारी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे। नगर पंचायत महरौनी की अधिशाषी अधिकारी साक्षी साहू ने पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर को स्वच्छ एवम प्रदूषण रहित बनाने में सहयोग करने की अपील की, उन्होंने कहा कि पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तो हमारा स्वास्थ्य स्वस्थ्य रहेगा। उन्होंने समस्त छात्रों एवम नगर के नागरिकों को अधिक से अधिक पेड़- पौधे लगाने की शपथ दिलाई। घरों से निकलने वाले कचरे को व्यवस्थित स्थान पर डालना चाहिए। घरों के आसपास गंदा पानी जमा न होने दें, स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण रखने हेतु लोगों को जागरूक होना अति आवश्यक है। इसी क्रम में राजकीय प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ए० एम० अंसारी ने कहा कि हमारी वसुंधरा हरी भरी होगी तो स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण रहेगा, अनेक बीमारियां हम सबसे दूर होगी। पेड़ पौधे अनेक औषधियो की खान है, यह हमें फल, फूल, पत्तियां, शीतल छाया के साथ-साथ पर्यावरण में शुद्ध हवा का संचार करते हैं। ग्रामोत्थान सेवा समिति के जिला समन्वयक अनिल तिवारी ने कहा कि हमारी संस्था के सदस्य हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से लगातार 3 महीनो तक पौधा रोपण का कार्य विगत कई वर्षों से करते चले आ रहे है। संस्था पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने, पर्यावरण का लोगो के जीवन मे महत्व बताने एवं वातावरण को साफ, स्वच्छ, सुंदर रखने का संदेश देकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करती है। संस्था के सदस्य इसके लिए गांवों एवं नगर क्षेत्र में जाकर पौधा रोपण करते हैं और विगत वर्षों में लगाये गये पेड़ पौधे अधिक से अधिक संख्या मे जीवित हैं और धरती की शोभा बढ़ा रहे हैं।
इस मौके पर राजकीय प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान से विनोद पटेल, श्रीनाथ, सहदेव, संदीप गुप्ता, शैलेंद्र, प्रवेन्दृ, नीलम, नगर पंचायत पार्षद अनिल शर्मा, कर सहायक वेद प्रकाश त्रिपाठी, अजेंद्र यादव, राज अहमद खान सहित ग्रामोत्थान सेवा समिति से प्रदीप सोनी, रजनीश रिछारिया, कशिश खान, पलक खरे, अंजलि तिवारी, महक खान, स्नेहा रिछारिया, खुशी खान, सना खान, गुनगुन, चंचल आदि लोग मौजूद रहे!

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button