*ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा (युवा प्रकोष्ठ यू ,पी,) का विवेक विश्वकर्मा भारतीय प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत*

लखनऊ। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने महासभा के युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का जाजमऊ, कानपुर, निवासी- विवेक विश्वकर्मा भारतीय को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि विवेक विश्वकर्मा उर्जावान नवयुवक कर्मठ एवं सक्रिय समाजसेवी है। इन्हें विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों में महत्वपूर्ण पद पर कार्य करने का अनुभव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है कि इनके मनोनयन से महासभा के मिशन एकजुटता एवं सर्वांगीण विकास अभियान को बल मिलेगा। तथा विश्वकर्मा वंशज मनु, मय, त्वष्टा, शिल्पी, दैवज्ञ भाइयों को संगठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण और सार्थक प्रयास होंगे। यह सूचना मीडिया सेल के प्रदेश प्रभारी रमेश कुमार विश्वकर्मा ने दी है।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690