उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मपर्वललितपुर

श्रीसिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बुन्देलखण्ड़ की प्रसिद्ध गायिका कविता शर्मा व परशुराम अवस्थी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

ललितपुर। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव का पर्व श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध बुन्देलखण्ड़ी लोक गायिका कविता शर्मा व परशुराम अवस्थी के भजनों पर श्रद्धालु झूूम उठे। एक से एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दोनो के द्वारा प्रस्तुत की गयी।
कार्यक्रम के पूर्व अनंतविभूषित महामण्डलेश्वर चंडीपीठाधीश्वराचार्य स्वामी चन्देश्वरगिरी महाराज के सानिध्य में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ मन्नू कोरी, विधायक रामरतन कुशवाहा, अध्यक्ष जिला पंचायत कैलाश निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीशचन्द्र रावत, वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी नीलू, मयंक वैध, धमेन्द्र जडिया, भाजपा नेता विवेक जैन जिमी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महाराज जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की महिमा इतनी अपार है कि प्रत्येक माता अपने बच्चे को उनके रूप में देखना चाहती है। वह अपने बच्चों को श्रीकृष्ण के मनमोहक सुन्दर रूप का श्रंगार कराती है। क्योंकि श्रीकृष्ण सर्वांग सुन्दर, सर्वगुण संपन्न व 16 कलाओं से पूर्ण थे। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण योगीराज थे, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को भगवान श्रीकृष्ण के गीता में कहे संदेश को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए। जन्माष्टमी केवल एक पर्व नही है बल्कि आत्मा के जागरण का आभाव है। यह हमे स्मर्ण कराता है कि जैसे श्रीकृष्ण ने अपने पुरूषार्थ से देवत्त को पाया, वैसे ही हम भी ज्ञान और योग के मार्ग पर चल कर वास्तविक रूप को प्राप्त कर सकते है। इस दौरान प्रेसक्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, अशोक पटैरिया, विजय जैन कल्लू, मनीष अग्रवाल, अनूप मोदी, राहुल शुक्ला, डा. विशाल जैन, हरीश कपूर टीटू, हरिशंकर साहू, महेन्द्र अग्निहोत्री, हेमंत जैन रोड़ा, विजय उपाध्याय, महेश भैया श्रीवास्तव, संदीप तिवारी, अवध बिहारी उपाध्याय, अश्विनी पुरोहित, कमलेश गोस्वामी, डा0 जय प्रकाश चौबे, बृजमोहन संज्ञा, माधव चौबे, बाबा हीरानंद गिरी, दिनेश पाठक, केके गंगेले, अमित कटारे, प्रदीप शर्मा, संजय डयोडिया, प्रशांत शुक्ला, मनीष दुबे, हरेन्द्र राजा, शिवम तिवारी, हर्ष चौबे, इन्द्रेश तिवारी, राजू पाठक, दीपक पस्तोर, अभव मिश्रा, देवेन्द्र कौशिक, शैलेन्द्र परिहार, रमेश श्रीवास्तव पार्षद, शरद तिवारी, राहुल साहू, प्रियंक बैध, वरूण तिवारी, संतोष साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, आर्यन पाठक, सर्वेश्वर गिरी, शंतानू पुरोहित शुत्रघन यादव, लखन यादव, प्रदीप शर्मा, रामकृपाल गुप्ता, राजू यादव, विनोद दुबे, संदीप नायक, संजीव उपाध्याय, गिरीश शर्मा, प्रकाश पंडित आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन संज्ञान ने किया।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button