चंडी मंदिर पर चल रहा सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन

ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण व श्रीरूद्रमहायज्ञ आयोजन में बुधवार को श्रद्धालुओं ने 13 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया। वहीं प्रातःकालीन बेला में श्रीरूद्रमहायज्ञ का पंचांग पूजन व पीठ पूजन किया गया।श्रीरूद्रमहायज्ञ की पूर्णाहुति दी गयी।श्रीरूद्रमहायज्ञ की पूर्णाहुति में मुख्य यजमान हरिशंकर साहू,डाॅ अनूप श्रीवास्तव,डाॅ रानी श्रीवास्तव,गिरीश शर्मा,गिरीश खरे,अश्विनी पुरोहित गोलू ने सपरिवार भाग लिया।
अपराह्न में पार्थिव शिवलिंग का महारूद्राभिषेक व पूजन किया। श्रद्धालुओं को श्रीरामकथा कथाव्यास श्रीचन्द्रभूषण पाठक ने सुनायी।श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज ने कहाकि भगवान भोले नाथ की पूजा चमत्कारिक है। प्रभु की आराधना से सभी तरह के दुखों से मुक्ति मिलती है। साथ ही हर क्षेत्र में विजय प्राप्त होती है। भगवान शिव की आराधना से रोग, शोक नही रहता, क्योंकि वह बेद्यनाथ है। भगवान शिव को कुबेर का अधिपति माना गया है। भगवान शिव की महिमा का वर्णन शिव महापुराण में है। सभी महापुराणो में शिवमहापुराण को सर्वाेपरि बताया गया है। यह पुराण ही सभी महापुराणो का सार है। इस पुराण का चेतन पाठ करने से सभी पापो का अंत हो जाता है। मन शिवमय होकर शिव भक्ति और शिव लीला में लीन हो जाता है। हम सभी यह तो जानते है की शिवजी को संहारकर्ता कहा जाता है। परन्तु संहारकर्ता के साथ शिवजी भोले नाथ भी है। इनका कल्याणकारी स्वरूप, सदा जीवन और जल्द प्रसन्न होने वाला रूप इन्हे सर्वाेपरि बनाता है। शिवपुराण में आशुतोष शिवशम्भू को केन्द्रित करके उनके स्वरूप,महिमा,कथाये और उनकी लीलाओ का बड़े ही सुन्दर तरीके से वर्णन किया गया है। यह पुराण शिव आराधना और पूजा का विस्तृत वर्णन करता है।महाशिव का गुणगान ही इस पुराण का अमृत सार है। महान शिव,भोले शिव,दयालु और कल्याणकारी शंकर और बुराई के लिए रूद्र शिव से हम इस महापुराण से साक्षात्कार कर सकते है।श्रीरामचरितमानस की महाआरती गंधर्व सिंह लोधी ने की।इस दौरान विधायक रामरतन कुशवाहा,गजेंद्र राजा बुन्देला,सरदार बीके सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, अनूप मोदी, अश्विनी पुरोहित, बृजमोहन संज्ञा,शुक्ला,बृजेश तिवारी,शत्रुघन यादव, लक्ष्मीनारायण साहू, संतोष साहू, रामकृपाल गुप्ता, शांतनु पुरोहित,बाबा हीरानंदगिरी आदि उपस्थित रहें।
शहर में आज धूमधाम से निकलेगी भोले की विदाई यात्रा
सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन के समापन के अवसर 7 अगस्त गुरूवार को शहर में भोले की विदाई यात्रा निकलेगी। भोले की विदाई श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम से प्रारंभ होकर वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, सावरकर चौक होते हुए सुम्मेरा तालाब पर समाप्त होगी। यात्रा में भाग लेने के लिए देश के कई हिस्सों से महामंडलेश्वर आ रहें हैं।जहां भगवान की महाआरती की जायेगी।यात्रा के संयोजक सुरेन्द्र यादव राजू होंगे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690