श्रावण के अंतिम सोमवार को कुंडेश्वर धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, प्रशासन रहा सतर्क, दर्शन-पूजन में नहीं हुई कोई असुविधा,

महरौनी, ललितपुर-
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जनपद स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल कुंडेश्वर धाम में शिव भक्तों और काँवड़ियों की अद्वितीय भीड़ देखने को मिली। महरौनी नगर सीमा से सटे इस प्राचीन मंदिर में हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक हेतु पहुंचे।
महरौनी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के गाँवों और जनपदों से सैकड़ों काँवड़ यात्रियों की टोलियाँ कुंडेश्वर धाम पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने देवों के देव महादेव को पवित्र जल अर्पित कर अपने और समाज के कल्याण की कामना की। अनेक भक्तों ने विधिविधान से जलाभिषेक किया तो वहीं हज़ारों ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कुंडेश्वर धाम समिति अध्यक्ष अभिषेक पस्तोर जी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास में यहां करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि भक्तगण पूरे श्रद्धा भाव से भगवान भोलेनाथ के दरबार में आते हैं और उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।
समिति अध्यक्ष ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्था में प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिला, जिससे किसी भी श्रद्धालु को दर्शन या यात्रा में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रही और पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद नजर आया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690