गौना में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई शिव महापुराण कथा, “शिव कथा से होता है आत्म सुद्धि”- प्रपन्नाचार्य

महरौनी, ललितपुर–
महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गौना में श्रावण मास के पावन अवसर पर शिव महापुराण कथा का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।
प्रथम दिवस की कथा में वृंदावन से पधारे संत स्वामी अभ्यऐश्वर प्रपन्नाचार्य महाराज ने शिव कथा के महत्व को विस्तार से समझाते हुए कहा कि शिव महापुराण आत्मा को शुद्ध करने, आत्मज्ञान देने और परमात्मा से जुड़ने की कला सिखाती है।
उन्होंने सत्संग की महिमा बताते हुए कहा कि परमात्मा से मिलन में संत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। कथा में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में यजमान सुखलाल कुशवाहा सहित प्यारेलाल कुशवाहा (पूर्व प्रधान), दयाराम कुशवाहा (प्रधान), ठेकेदार सुन्दर कुशवाहा, लखन कुशवाहा, विहारी लाल, भरोसे लाल (मुखिया), दिनेश विदुआ, नरेश कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, जगभान सिंह बुंदेला, भगवान सिंह परमार, गोपीराय, साहब सिंह, गोविन्द सिंह, गोविन्द दास बुनकर, आनंद किशोर कुशवाहा, नथू कुशवाहा, रामचरन मिश्रा, रविशंकर दुबे सहित अनेक ग्रामवासी व क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690