उत्तर प्रदेशटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डधर्मललितपुर

गुरूवार को श्रद्धालुओं ने बनाये 11 लाख पार्थिव शिवलिंग

ललितपुर। श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण व श्रीरूद्रमहायज्ञ आयोजन में गुरूवार को श्रद्धालुओं ने 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया। वहीं प्रातःकालीन बेला में श्रीरूद्रमहायज्ञ में पीठ पूजन किया गया। पूजन प्रधान यजमान हरिशंकर साहू व सह यजमानों द्वारा किया गया।
अपराह्न में पार्थिव शिवलिंग का पूजन व महारूद्धाभिषेक किया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को भगवान शिव की कथा सुनाते हुए चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज ने कहाकि भगवान शिव की उपासना मनुष्य के लिए कल्पवृक्ष प्राप्त करने के सामान हैं। भगवान की आराधना करने के पश्चात, जिसने जो वरदान चाहा।वह उसे प्राप्त हुआ। महामृत्युजंय शिव की कृपा से मार्कण्डेय र्श्रषि को अमरतत्व की प्राप्ति हुई थीं। भगवान की आराधना करना जितना सरल हैं। उससे अधिक कठिन उनके बताये मार्ग का अनुसरण करना हैं। जो व्यक्ति भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के पश्चात अनीति के मार्ग पर चलता हैं। उसका हश्र भस्मासुर व रावण के सामान होता हैं। जो महापराक्रमी थे। परन्तु अनीति व अधर्म के मार्ग पर चलें।जिससे उनका अंत हो गया। इसलिए शिव की कृपा प्राप्त करने के पश्चात मनुष्य को धर्म,न्याय,नीति के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहाकि शिव के स्मरण में महाशक्ति हैं। जो जीवन में आने वाली को दूर करतीं हैं। उनके स्मरण से महाप्रलय की दिशा भी बदल जातीं हैं।इसलिए भगवान शिव मनुष्य हर संकट का विनाश करते हैं। भगवान भोलेनाथ भक्त की हर पीड़ा व बाधाओं का शमन करतें हैं। भगवान भोलेनाथ के पार्थिव स्वरूप का नियमित निर्माण,पूजन व महाभिषेक से मनुष्य के जीवन में सुख-शांति का संचार होता हैं। भगवान के नियमित जप से अनंत फल की प्राप्ति होती हैं। श्री शिव महापुराण की आरती उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी कथा के मुख्य यजमकान डा. अनूप श्रीवास्तव, डा. रानी श्रीवास्तव व गिरीश खरे ने की। इस दौरान सरकार बीके सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, विजय जैन कल्लू, अनूप मोदी, राहुल शुक्ला अश्विनी पुरोहित, बाबा हीरानंद गिरी, महादेव श्रीवास्तव, बाबा पातालेश्वरगिरी, गोल्ड़ी पुरोहित, शत्रुघन यादव आदि उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button