
ललितपुर।
शासन की मंशानुरूप विकास खंड महरौनी के परिषदीय उच्च प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालयो में 21 मई से 10 जून तक ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी राजकुमार पुरोहित द्वारा समय-समय पर समर कैंप सम्बन्धित विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में समर कैंप (ग्रीष्मकालीन शिविर) में बच्चो को कई तरह की गतिविधियां एवं कौशल सिखाए गए। समर कैम्प में आत्मविश्वास, स्वतंत्रता,सामाजिक कौशल, आत्मज्ञान,रचनात्मक,शारीरिक गतिविधियां,कला और रचनात्मक गतिविधियां,वैज्ञानिक और तकनीकी गतिविधियां,सामुदायिक गतिविधियां, व्यक्तित्व विकास गतिविधियां,सामाजिक कौशल,जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों को बच्चो को बारीकी से सिखाया गया। जिसमें बच्चो ने अपनी रुचि दिखाई एवं प्रसन्न हुए।
विद्यालय प्रबंधन की ओर प्रतिदिन बच्चो को मौसमी फल,ग्लूकोज,खीरा,भुने चना,चिक्की,गुड,बिस्किट, शुद्ध शीतल जल की व्यवस्था रही।
शासन के दिशा निर्देशो का अनुदेशकों, शिक्षामित्रों ने पूरी निष्ठा लगन एवम मेहनत से ग्रीष्मकालीन शिविर को कुशलतापूर्वक सफल बनाया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times Now Bundelkhand