आपसी मतभेद भूलाकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : नेपाल सिंह समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में हुई मासिक बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश

ललितपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। बैठक में आगामी नगर पालिका अध्यक्ष एवं विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं से सारे मतभेद भूलाकर पार्टी हित में एकजुटता से जुट जाने का आवाहन किया गया।
बैठक को सबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। नगर पालिका अध्यक्ष के उप चुनाव की कभी भी तिथि निर्धारित हो सकती है। इसलिए कार्यकर्ता तैयार रहे। इसके बाद पंचायत चुनाव एवं विधानसभा चुनाव होंगे। कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर मजबूती के साथ मुस्तैद रहें। आगे आने वाला समय समाजवादियों का है। इसके अलावा बूथ, सेक्टर, जोनल स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर डा. शिशुपाल सिंह लोधी, विजय सिंह यादव, ज्योति सिंह लोधी, भजनलाल कुशवाहा, नगराध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, अरशद मंसूरी, तुलसीराम अहिरवार, हरीसिंह यादव जिजयावन, आकिब मंसूरी, नरेन्द्र सिंह राजपूत, रोहित राठौर, रहीश यादव, राहुल रजक नीलू, राजेश यादव, मूरत सिंह यादव, रोबन यादव जिजयावन, गौरव विश्वकर्मा, शैलेन्द्र यादव, किशन सिह यादव, जयपाल सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, ओमकार सिंह, राघवेन्द्र सिंह, शिवपाल यादव, अजय यादव, महेश यादव, चंदन सिंह पटेल, सत्येन्द्र यादव, नरेन्द्र बरार, खिलान सिंह, शरद प्रताप सिंह, वीरेन्द्र सिंह यादव, अभिषेेक यादव, साहिद अली, मुहम्मद आसिफ, कप्तान यादव, रमन सिंह, पवन अहिरवार, सुनील सिंह लोधी, शहरोज खान, यादवेन्द्र यादव, रामजी यादव, मोनू यादव, फूल सिंह कलौथरा, अभिषेक यादव, पुष्पेन्द्र सिंह एड., जगदीश अहिरवार, प्रीतम, जयराम आदि मौजूद रहे।
बाक्स —
एक दर्जन से अधिक युवाओं ने थामा सपा का दामन
सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर रजत घावरी, विनीत अहिरवार, ऋषभ तिवारी, जीतू विश्वकर्मा, अन्नू अहिरवार, मोन्टू घावरी, संयम बाल्मीकि, बिट्टू करौसिया, रवि विश्वकर्मा, कार्तिक सेन, रिहान खान, रोहित अहिरवार, अविनाश, अंकित करौसिया, सागर, तेहजीव खान ने सपा का दामन थामा है।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690