सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमलों के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन, भाजपा को बताया दलित विरोधी

कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा, कार्रवाई की उठाई मांग
ललितपुर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एडीएम अंकुर श्रीवास्तव को सौंपा, जिसमें हमले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सपा नेताओं का कहना था कि भाजपा सरकार में दलित नेताओं और समाज के कमजोर वर्गों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामजीलाल सुमन पर किया गया हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि दलित समाज की आवाज को दबाने की कोशिश है। सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। करणी सेना जैसे संगठनों को खुली छूट दे रखी है, जो खुलेआम संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार दलित विरोधी मानसिकता के तहत काम कर रही है और लगातार दलितों को निशाना बनाया जा रहा है।प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरूद्ध जमकर नारे लगाए और सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिसमें बीजेपी को मुस्लिम, दलित विरोधी बताया है। वही सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट पर पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ मोहन घायल, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, नगराध्यक्ष अंशुल जैन अभि खजुरिया, जिला कोषाध्यक्ष रोहित राठौर, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष ह्रदेश यादव मुखिया, शत्रुघ्न यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान, छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, हरिसिंह यादव जिजयावन, रामनरेश यादव, पूर्व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आकिब मंसूरी, राजा यादव, एड. विनोद रायकवार, एड. रविकांत श्रीवास, नीलू रजक, राजा यादव, रामकुमार यादव, महेश यादव, शहरोज खान, चन्दन सिंह पटेल, शंकर दीवान, मोहम्मद इखलाक मंसूरी, शाहिद अली, हरगोविंद कुशवाहा, प्रदीप साहू, बलराम अहिरवार, जय सिंह बरैना, ओमप्रकाश कुशवाहा, संतोष सिंह, सोन सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह डुलावन, प्रमोद इमलिया, राममूर्ति तिवारी, राजेश यादव, जगदीश रजक, ओमप्रकाश नामदेव, शिवेन्द्र सिंह यादव, महिपाल सिंह यादव, मोहम्मद आसिफ, प्रकाश अहिरवार, प्रदीप साहू महरौनी, अशोक कुमार, मल्लू राइन, पंकज यादव , चंद्रपाल सिंह, रवि खटीक, रानू मंसूरी, शैलेन्द्र यादव, गुलज़ारी कुशवाहा, इरशाद मंसूरी, भगवान सिंह यादव, ब्रजेश कुशवाहा, सुरेन्द्र रजक, बिक्की रजक, रामजी यादव, गेंदालाल यादव, संतोष यादव, स्वामी यादव, जय सिंह बंट, रिंकू यादव आदि मौजूद रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times Now Bundelkhand