गंभीर अवस्था मे गर्भवती को शुभम यादव ने किया रक्तदान गंभीर बीमारी से ग्रसित धौर्रा निवासी व्यक्ति को रक्त उपलब्ध कराया

जनपद मे एकमात्र सक्रिय जय अंबे रक्तदान समिति
लगातार जरूरतमंदों की कर रही है मदद
ललितपुर मेडिकल कॉलेज मे गर्भवती आकांक्षा यादव ग्राम परौंदा को प्रसब पीड़ा होने पर परिजनों ने भर्ती कराया डॉक्टरों ने जांच उपरांत परिजनों से तत्काल ब्लड की व्यवस्था करने को कहा और ब्लड ना मिलने पर डिलीवरी होना असंभव बताया गर्भवती महिला मरीज के पति सहित परिजन ब्लड बैंक पहुंचे महिला मरीज के के जरूर वाला ब्लड ग्रुप ब्लड बैंक मे उपलब्ध नही था सभी परिजनों ने अपने ब्लड ग्रुप की जांच कराई मगर किसी का ब्लड ग्रुप महिला मरीज के ग्रुप से मैच नही होने पर सभी परिजन चिंतित हो गए और किसी ने मरीज के परिजनों को बताया कि आप जय अंबे रक्तदान समिति से संपर्क करें आपकी मदद जरूर होगी महिला मरीज के पति विक्रम सिंह यादव ने समिति के सदस्यों से संपर्क कर अपनी व्यथा सुनाई जिस पर समिति के सदस्यों ने समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर को सूचना दी समिति के सदस्यों ने रात्रि मे तत्काल रक्तदाता शुभम यादव को सूचना दी जिस पर रक्तदाता शिवम यादव तथा समिति के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पहुंचकर गर्भवती आकांक्षा यादव को रक्तदान किया जिसके पश्चात गर्भवती महिला मरीज आकांक्षा यादव ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।
तो वही आपातकालीन स्थिति मे गंभीर बीमारी से ग्रसित वीरन यादव ग्राम धौर्रा को रात्रि मे रक्त की आवश्यकता पड़ने पर समिति ने बहुमूल्य रक्त उपलब्ध कराया दोनों जरूरतमंदों के परिजनों ने जय अंबे रक्तदान समिति का धन्यवाद आभार व्यक्त किया
इस मौके पर
समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर समाजसेवी कन्हैया लाल रजक बलराम राज विक्रम सिंह यादव ग्राम परौंदा मोहित सिरोठिया गोपाल यादव महेंद्र यादव धौर्रा रमाकांत शिवम परौंदा चंद्रपाल दिनेश यादव सत्येंद्र यादव आदि रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




