रक्त वीरांगना प्रभा देवी रजक ने जरूरतमंद को किया रक्तदान

जय अंबे रक्तदान समिति लगातार जरूरतमंदों की कर रही है मदद
ललितपुर मेडिकल कॉलेज मे भर्ती अत्यंत जरूरतमंद मरीज साहूकार बुनकर ग्राम झरकोंन का डायलिसिस किया जाना था मगर परिजन पूर्व मे अपने मरीज को रक्त दे चुके थे रक्त देने के लिए नियम अनुसार 3 माह का समय नही हुआ था मरीज के परिजन ब्लड के लिए परेशान हो रहे थे कही से कोई मदद नही मिली समिति के सदस्य कृष्णा पाल यादव ने समिति को सूचना दी समिति के सदस्यों ने तुरंत कमलेश रजक होटल वालों से संपर्क किया और कमलेश रजक अपनी धर्मपत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पहुंचे उन्होंने तत्काल अपनी पत्नी श्रीमती प्रभा देवी रजक ने अपना बहुमूल्य ब्लड साहूकार बनाकर को रक्तदान किया रक्तदाता प्रभादेवी ने समस्त बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक रक्तदान अवश्य करें रक्तदान करने से स्वयं स्वस्थ तो रहेंगे ही तथा जरूरतमंदों की मदद भी होगी
मरीज की पत्नी श्रीमती रामकली ने रक्तदाता प्रभा देवी सहित जय अंबे रक्तदान समिति का साधुवाद आभार व्यक्त किया
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर समाजसेवी कन्हैया लाल रजक बलराम राज कमलेश रजक होटल वाले हरि ओम श्रीवास रामकली ग्राम झरकोंन ऋषभ नरवारे शिवम यादव आदि रहे।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇
9455422423,9695121690




