जिलाधिकारी ललितपुरप्रशासनिकललितपुर

मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय को जिला प्रशासन ने दी भावभीनी विदाई सम्मान समारोह में उनके कार्यकाल में कराये गए विकास कार्यों की हुई सराहना

* जनपद बस्ती में ज्वांइट कमिश्नर बनाये गए सीडीओ कमलाकांत पाण्डेय

ललितपुर।
मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय का जनपद बस्ती में ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर स्थानान्तरण होने के उपलब्ध में आज मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने एक-एक कर उनके कार्यकाल पर प्रकाश डाला और उनके सहयोग व सहजता के बारे में अपने-अपने अनुभव साझा किये।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उन्होंने पूर्व में भी मुख्य विकास अधिकारी के साथ कार्य किया है, वहां वे पीडी के पद पर तैनात थे। उन्होंने कभी आराम नहीं किया है, हमेशा मेहनत और दूरदर्शिता के साथ कार्य करते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में तीन विंग-विकास, राजस्व ओर पुलिस विंग ने आपसी समन्वय के साथ कार्य किया है, जिसका श्रेय मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और पुलिस विभाग को जाता है। हम सभी आशा करते हैं कि आप जहां रहें, अपने मार्गदर्शन से विकास के नये-नये आयाम स्थापित करें और स्वस्थ्य रहें।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी ने अपने कार्यकाल में ललितपुर में जो कार्य किये हैं, वे आज हम सभी धरातल पर देख रहे हैं, सीडीओ सर की सबसे महत्वपूर्ण बात उनकी सहजता और सरलता है, वे जिस तहर से हर एक अधिकारी और कर्मचारी से कार्य कराते हैं, वह अद्भुत है, आज तक किसी को कार्य करने में बोझ या तनाव महसूस नहीं हुआ है। सीडीओ सर ने हमेशा हर समस्या का हंसकर सामना किया है और कभी कोई समस्या अपने अधीनस्थों पर नहीं आने दी। आपका मार्गदर्शन हमेशा हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में अनेकों विकास कार्य कराये हैं, जो आज जिले के अधिकारी और जनता के सामने हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को जेडीसी बनने पर बधाई दी।
नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने कहा कि आज बहुत अच्छा अवसर है कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से एक साथ मिलने का अवसर मिला है, उन्होंने बताया कि निवर्तमान सीडीओ से 1 घण्टे की मुलाकात में ही उनके द्वारा जिले की पूरी पृष्ठभूमि और प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी दी है। यह उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन और उनके नेतृत्व में सभी विकास कार्य तीव्र गति से कराये जायेंगे।
कार्यक्रम के अंत में निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय ने कहा कि उनकी पारिवारिक पृष्टभूमि राजनैतिक रही है, इसलिए वे लोगों की समस्याओं को भलीभांति समझते हैं। सरकारी सेवाओं में आने से पहले वे अधिकतर लोगों के बीच रहा करते थे और उनकी समस्याओं पर चर्चा करते थे। उनकी पहली नियुक्ति के दौरान उनके बडे भाई और उनके सहकर्मियों ने उनका बहुत साथ दिया, उन्होंने अधिकांश कार्य अपने परिवारजनों और सहकर्मियों से सीखा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के उत्कृष्ट निर्देशन और नवाचार की सोच से जनपद में अनेकों विकास कार्य करने का मौका मिला है। इसी का परिणाम है कि जिले में खेल मैदान, नदी नालों का पुनरुद्धार, पार्क, अमृत सरोवर, मियावाकी वृक्षारोपण जैसे नवाचार आज धरातल पर दिखायी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जितना सरल और सहज होकर कार्य करते हैं, परिणाम उतने ही सकारात्मक आते हैं।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन संज्ञा ने किया।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह व अन्य उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया और उन्हें भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, पीडी डीआरडीए, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, जिला विकास अधिकारी, सभी खण्ड विकास अधिकारी, डीएफओ, डीआईओएस, डीएसओ, डीपीओ सहित राजस्व व विकास विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times Now Bundelkhand

Share this post to -

Related Articles

Back to top button