उत्तर प्रदेश सरकारजिलाधिकारी ललितपुरटाइम्स नाउ बुन्देलखण्डपुलिस अधीक्षक ललितपुरप्रशासनिकललितपुर

*शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नारी सुरक्षा, सम्मान, एवं स्वावलम्बन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5वे चरण का हुआ शुभारंभ, जनपद में देखा गया सजीव प्रसारण*

*प्रदेश के 1663 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों में महिलाओं के पुनर्वास से लेकर सभी समस्याओं का एक ही स्थान पर होगा समाधान*
*मिशन शक्ति को जनपद प्रशासन व जनप्रतिनिधिगणों ने धरातल पर क्रियान्वयन का लिया संकल्प*

ललितपुर। शक्ति पर्व शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के 5वे चरण का शुभारंभ आज शनिवार को मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने राजधानी लखनऊ से किया, कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद स्तर पर देखा गया, जिले में मा0 राज्यमंत्री, श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ0प्र0 श्री मनोहर लाल पंथ, मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कैलाश नारायण निरंजन, मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती अर्चना पटेल, जिलाधिकारी श्री अमलदीन डुली, पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सामूहिक रुप से देखा और जनपद ललितपुर के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने का संकल्प लिया।
लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के 1663 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का उद्घाटन किया, साथ ही मिशन शक्ति केन्द्रों से सम्बंधित एसओपी की पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम सशक्त ‘‘नारी-समृद्ध नारी, जननी से जनशक्ति’’ की थीम पर आधारित था, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता के बिना समाज का सर्वांगीण विकास सम्भव नहीं है। उन्होंने प्रदेश की प्रत्येक बेटी और महिला को सुरक्षित वातावरण देने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ‘‘शक्ति के पंच प्रवाह-सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, स्वास्थ्य, सशक्तीकरण’’ के संकल्प का स्मरण कराया।
सजीव प्रसारण के उपरान्त जिलाधिकारी श्री अमनदीप डुली ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्देश दिये कि यह अभियान जनपद में जनआन्दोलन के रुप में चलाया जाए, जिससे जनपद में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वालम्बन से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाया जा सके।
इसके लिए उन्होंने महिला थानों की सक्रियता और हैल्पलाइन नम्बर 1090, 112 एवं 181 का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी नवरात्रि के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पिंक पेट्रोलिंग वाहन और एण्टी रोमियो स्क्वायड की सक्रियता बढ़ायी जाए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि वह विद्यालयों, महाविद्यालयों जागरुकता शिविर आयोजत करायें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन मिशन शक्ति को जन-जन तक पहुंचाने और इसे सफल बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगा। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने आश्वस्त किया कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाये जायेंगे और हर शिकायत का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इसमें उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने मिशन शक्ति को अपना सहयोग देते हुए जनसहयोग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
सजीव प्रसारण के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ मयंक शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, उपायुक्त उद्योग अतहर जमाल, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दिनेश कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड
Times now bundelkhand
खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
9455422423,9695121690

Share this post to -

Related Articles

Back to top button